Offline
Online
Viewers 0

नव वर्ष की पूर्व संध्‍या पर जिले में गुना पुलिस की रहेगी चाक-चौबंध सुरक्षा व्‍यवस्‍था, असामाजिक तत्‍वों पर रहेगी पैनी नजर – पुलिस अधीक्षक श्री अंकित सोनी

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

नव वर्ष की पूर्व संध्‍या पर जिले में गुना पुलिस की रहेगी चाक-चौबंध सुरक्षा व्‍यवस्‍था, असामाजिक तत्‍वों पर रहेगी पैनी नजर – पुलिस अधीक्षक श्री अंकित सोनी 

 द्वारका न्यूज़ नेशनल नेटवर्क

प्रधान संपादक विक्रम सिंह तोमर

*कानून का उल्‍लंघन करने वालों पर की जावेगी सख्त कार्यवाही*

 

*शराब पीकर वाहन चलाने वालों की होगी ब्रीथ एनालायलर से जांच*

 

नव वर्ष 2026 के आगमन को शांति, हर्ष और सुरक्षित वातावरण में मनाए जाने के उद्देश्य से गुना पुलिस द्वारा जिले में सुरक्षा व्यवस्था के व्यापक प्रबंध किए गए हैं । गुना पुलिस अधीक्षक श्री अंकित सोनी द्वारा समस्‍त जिले वासियों को नव वर्ष की अग्रिम शुभकामनायें प्रेषित करते हुये बताया कि दिनांक 31 दिसंबर 2025 (थर्टी फर्स्‍ट) एवं 01 जनवरी 2026 (न्‍यू ईयर) को जिले में नव वर्ष का आगमन खुशहाल माहौल में हो एवं इस अवसर पर किसी प्रकार की जिले में गुना पुलिस अलर्ट मोड पर रहेगी तथा प्रत्येक क्षेत्र में चाक चौबंध व्यवस्था सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चत की जाऐगी ।

 

*विशेष वाहन चैकिंग अभियान :-*

 

इस अवसर पर आम नागरिकों की सुरक्षा एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से दिनांक 31 दिसंबर 2025 को शाम 05:00 बजे से रात्रि 02:00–03:00 बजे तक जिले के सभी थाना क्षेत्रों के प्रमुख स्थानों पर बैरिकेट्स एवं स्टापर के साथ विशेष वाहन व चालक चेकिंग अभियान संचालित किया जाएगा । इस अभियान का मुख्य उद्देश्य शराब अथवा किसी भी प्रकार के नशे की हालत में वाहन चलाने वाले चालकों पर सख्त कार्यवाही करना है, क्योंकि अधिकांशतः शराब पीकर तेज रफ्तार से वाहन चलाने के कारण दुर्घटनाये होती है । चेकिंग के दौरान वाहन चालकों की ब्रीथ एनालाईजर से जांच की जाएगी, यादि कोई भी वाहन चालक शराब या अन्य नशीले पदार्थ के प्रभाव में वाहन चलाते हुए पाया जाएगा तो उसके विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम की धारा 185 के अंतर्गत वैधानिक कार्यवाही की जाएगी, जिसमें 10,000/- तक का जुर्माना, 6 माह तक का कारावास अथवा दोनों से माननीय न्यायालय द्वारा दंडित किया जा सकता है ।

 

*हुड़दंग पर सख्त कार्यवाही :-*

 

गुना पुलिस द्वारा जिले में ऐसे पॉइंट्स भी चिन्हित किये गये हैं, जहां पर लोगों के द्वारा शराब पीकर हुडदंग की आशंका रहती है । इन सभी जगहों पर पुलिस फोर्स तैनात रहेगा एवं इन जगहों पर पुलिस की मोबाईल पार्टियां लगातार भ्रमण कर नशे में हुड़दंग करने वालों पर सख्त एक्‍शन लेंगी । पुलिस की सीसीटीव्ही टीम लोगों की गतिविधियों पर लगातार निगरानी रखेगी । सोशल मीडिया पर भी पुलिस द्वारा निरंतर नजर रखी जाएगी और सोशल मीडिया पर अफवाह या अश्‍लीलता फैलाने वालों के खिलाफ वैधानिक कार्यवाही की जाएगी । अतएव जिलेवासी विशेषकर युवा वर्ग नव वर्ष का जश्‍न कानून का पालन करते हुये शांति पूर्ण ढंग से मनायें एवं जो कोई भी नए साल के रंग में भंग डालने का प्रयास करेगा, ऐसे लोगों के विरूद्ध गुना पुलिस की ओर से कठोर से कठोर कार्यवाही की जावेगी । होटल, रेस्‍टोरेंट, रिसॉर्ट, ढाबा इत्यादि पर अवैध रुप से शराब पीने-पिलाने वालों एवं अवैध शराब बेचने वालों पर विशेष नजरें रखते हुए उन पर सख्त एक्शन लिया जावेगा ।

 

*सड़कों पर स्टंट व तेज रफ्तार पर सख्त कार्यवाही :-*

 

इस अवसर पर शराब पीकर वाहन चलाने और हुड़दंग करने वाले, सड़कों पर स्टंट करने वाले, तेज रफ्तार या जिग-जैग में गाड़ी चलाने वाले वाहन चालकों आदि पर विशेष नजरें रखते हुये गुना पुलिस उनसे सख्‍ती से निवटेगी ।

 

गुना पुलिस की समस्‍त जिले वासियों से अपील है कि नये साल का जश्‍न शासन की गाइडलाईन का पालन करते हुये शांति पूर्वक मनायें । नये वर्ष की पूर्व संध्या पर साउंड सिस्‍टम का उपयोग नियंत्रित वॉल्यूम में करें, जिससे आसपास रहने वाले लोगो को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो तथा ऐसा कोई भी कृत्य न करें जिससे आने वाले नव वर्ष में आपको कानूनी तौर पर किसी प्रकार की कोई परेशानी हो । इसी उद्देश्य को ध्यान में रखते हुये गुना पुलिस द्वारा जिले में सुरक्षा व्‍यवस्‍था के व्यापक प्रबंध किये गये है एवं सभी जिले वासियों से आशा है कि पुलिस द्वारा की गयी इस व्यवस्था में पुलिस को अपना सहयोग प्रदान कर नव वर्ष के आगमन को शांतिपूर्वक मनायेंगे तथा जो कोई भी अधिक आवाज अथवा शोर के साथ डीजे आदि नियम विरूद्ध बजायेगा उसके विरूद्ध सख्‍त एक्‍शन लेते हुये डीजे जप्‍त करने की कार्यवाही के साथ-साथ चालानी कार्यवाही भी की जावेगी । अत: देर रात्रि तक तेज आवाज में संगीत एवं लाउड स्पीकर के उपयोग से परहेज करें, शराब या किसी भी नशे की स्थिति में वाहन न चलाएँ और माननीय सर्वोच्च न्यायालय के निर्देशों एवं स्थानीय नियमों का पूर्णतः पालन करें ।

Vikram singh tomar
Author: Vikram singh tomar

DWARKA NEWS NATIONAL NETWORK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें