सलमान खान के बाद रोहित शेट्टी के घर पर फायरिंग: लॉरेंस बिश्नोई ने ली हमले की जिम्मेदारी
द्वारका न्यूज़ नेशनल नेटवर्क
प्रधान संपादक विक्रम सिंह तोमर
फ़िल्म डायरेक्टर – फ़िल्म मेकर रोहित शेट्टी के घर पर हुई फायरिंग ने एक बार फिर बॉलीवुड और अंडरवर्ल्ड को एक साथ हेडलाइन में ला दिया है
बॉलीवुड के सरदारों पर अंडरवर्ल्ड का हमला होना कोई नई बात नहीं है लगातार हमले होते रहे हैं यहां अंडरवर्ल्ड डॉन के साथ-साथ पुलिस की सक्रियता पर ही प्रश्न उठते हैं . इस बार मामला हमले का है लेकिन बीते कुछ दशकों में दोनों के बीच रिश्ता कुछ ऐसा रहा है-शिकारी-शिकार, एक्टर-प्रोटेक्शन, काराबारी स्टेक से लेकर रोमांटिक रिश्तों तक.
कभी ये रिश्ता किसी के लिए तकलीफ दे रहा तो कभी फायदेमंद. पिछले कुछ सालों में कई कलाकार अंडरवर्ल्ड का शिकार हो चुके हैं. इस लिस्ट में सलमान से लेकर रोहित शेट्टी तक का नाम शामिल है.









