म. प्र. सीधी के चुरहट क्षेत्र में बेटा होने की खुशी में जारी जश्न के बीच हर्ष फायरिंग. 20 साल की युवती की जान गई.
द्वारका न्यूज़ नेशनल नेटवर्क
प्रधान संपादक विक्रम सिंह तोमर
म. प्र. के सीधी जिले में युवती की गोली मारकर हत्या करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. युवती अपनी मौसी की लड़की के यहां कार्यक्रम में आई थी. आरोपी युवक पहले बंदूक को हवा में लहरा रहा था. जब युवती वहां से गुजर रही थी तो उसको आवाज देकर बुलाया. वह जैसे ही मुड़ी आरोपी ने उसको गोली मार दी. घटना के बाद आरोपी फरार हो गया है. वहीं, पूरे क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है. उमंग और उत्साह के कार्यक्रम मातम में बदल गया. मामला चुरहट थाना क्षेत्र के मवई गांव है.
मौसी की लड़की को हुआ था बेटा
मृतका के भाई उदय सिंह ने बताया कि वह सोमवार शाम को अपनी मौसी के दामाद मृगेंद्र सिंह के गांव मवई आए हुए थे. उदय ने बताया कि मौसी की लड़की स्वाति सिंह को बेटा हुआ था, जिसकी अस्पताल से छुट्टी हुई थी और बेटे के गृह प्रवेश का कार्यक्रम आयोजित किया गया था.







