गौमाता की सेवा करना सबसा बड़ा ही पवित्र एवं पुण्य कार्य :कलेक्टर किशोर कुमार कन्याल*

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

गौमाता की सेवा करना सबसा बड़ा ही पवित्र एवं पुण्य कार्य :कलेक्टर किशोर कुमार कन्याल*

द्वारका न्यूज़ नेशनल नेटवर्क

प्रधान संपादक विक्रम सिंह तोमर

 

*गौमाता की सेवा करना सबसे बड़ा पुण्य का कार्य : कलेक्टर गुना किशोर कुमार कन्याल

गुना। भगवान महावीर जयंती की पूर्व संध्या पर श्री समयोदय विद्या गौ सेवा संघ समिति, गुना आयोजित “आनंद उत्सव मेले कार्यक्रम में रात्रि 8 बजे मुख्य अतिथि गुना कलेक्टर श्री किशोर कुमार कन्याल ने श्रीराम मुक्ति धाम के सामने स्थित जैन समाज गुना द्वारा संचालित गौशाला का निरीक्षण कर आनंद उत्सव मेले का भ्रमण किया साथ ही उन्होंने सांस्कृतिक कार्यक्रम का लुफ्त उठाया। इस दौरान उन्होंने कार्यक्रम को संबोधित कर समाज जनों को महावीर जयंती की बधाई शुभकामनाएं प्रेषित कर समाज के द्वारा संचालित गौ शाला एवं विभिन्न सेवा कार्यों की सराहना की। इस अवसर पर जैन समाज गुना अध्यक्ष संजय जैन, मंत्री अनिल जैन, जिला मंत्री अनिल जैन वरिष्ठ भाजपा नेता विकास जैन नखराली सहित कमेटी के पदाधिकारी मंचासीन रहे। कार्यक्रम में बड़ी बड़ी संख्या में समाज जन, बच्चे, युवा एवं मातृ शक्ति की बहने उपस्थित रही। मेले का उद्देश्य भगवान_महावीर_स्वामी का संदेश जिओ_ओर_जीने_दो के मंत्र को साकार करते हुए समाज को गौशाला जोड़कर गोमाता की सेवा करना रहा।

 

Vikram singh tomar
Author: Vikram singh tomar

DWARKA NEWS NATIONAL NETWORK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें