गुना पुलिस की सख्त तैयारी — हनुमान जयंती पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम 🚨

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

🚨 गुना पुलिस की सख्त तैयारी — हनुमान जयंती पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम 🚨

द्वारका न्यूज़ नेशनल नेटवर्क

प्रधान संपादक विक्रम सिंह तोमर

1 अप्रैल 2026 गुना

📍 दिनांक 02 अप्रैल 2026 को हनुमान जयंती के पावन अवसर पर जिले में शांति, सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों की विशेष ब्रीफिंग ली गई।

👮‍♂️ ब्रीफिंग के दौरान दिए गए प्रमुख निर्देश:

🔹 संवेदनशील एवं भीड़-भाड़ वाले क्षेत्रों में विशेष सतर्कता

🔹 धार्मिक आयोजनों, जुलूसों एवं सार्वजनिक स्थलों पर पर्याप्त पुलिस बल तैनाती

🔹 लगातार पेट्रोलिंग सुनिश्चित करने के निर्देश

🔹 असामाजिक तत्वों पर कड़ी निगरानी

🔹 अफवाह फैलाने वालों पर तत्काल कार्रवाई

🔹 सोशल मीडिया मॉनिटरिंग पर विशेष ध्यान

🤝 पुलिस अधीक्षक द्वारा पुलिस बल को आमजन के साथ सौहार्दपूर्ण एवं संयमित व्यवहार रखने की भी समझाइश दी गई, जिससे नागरिकों में सुरक्षा का विश्वास बना रहे।

🙏 गुना पुलिस की आमजन से अपील:

👉 किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें

👉 अफवाहों से बचें

👉 शांति एवं व्यवस्था बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग करें

✨ आइए, हम सभी मिलकर हनुमान जयंती पर्व को शांति, सुरक्षा और हर्षोल्लास के साथ मनाएं। ✨

Vikram singh tomar
Author: Vikram singh tomar

DWARKA NEWS NATIONAL NETWORK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें