हनुमान जयंती पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम, गुना एसपी ने संभाला मोर्चा

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

हनुमान जयंती पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम, गुना एसपी ने संभाला मोर्चा

गुना। के पावन अवसर पर शहर में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नजर आई।

गुना पुलिस अधीक्षक श्रीमती हितिका वासल (एसपी) द्वारा स्वयं मोर्चा संभालते हुए पूरे शहर में सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी की जा रही है।

शहर के प्रमुख चौराहों, धार्मिक स्थलों एवं संवेदनशील क्षेत्रों में पुलिस बल की विशेष तैनाती की गई है। हर गतिविधि पर नजर रखने के लिए लगातार पेट्रोलिंग की जा रही है तथा चप्पे-चप्पे पर पुलिस की कड़ी निगरानी बनी हुई है।

एसपी द्वारा अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और शांति व्यवस्था भंग करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

प्रशासन ने आम नागरिकों से भी अपील की है कि वे आपसी भाईचारा बनाए रखें, अफवाहों पर ध्यान न दें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि त्योहार शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण में संपन्न हो सके।


विक्रम सिंह तोमर
प्रधान संपादक
द्वारका न्यूज़ नेशनल नेटवर्क

Vikram singh tomar
Author: Vikram singh tomar

DWARKA NEWS NATIONAL NETWORK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें