*प्रदेश की बिजली व्यवस्था हो सकती है ठप*  *अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जा सकते हैं कर्मचारी* 

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

*प्रदेश की बिजली व्यवस्था हो सकती है ठप* 

*अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जा सकते हैं कर्मचारी* 

 द्वारका न्यूज़ नेशनल नेटवर्क

प्रधान संपादक विक्रम सिंह तोमर

2 अप्रैल 2026

गुना

मध्य प्रदेश बिजली कर्मचारी महासंघ (भारतीय मजदूर संघ एवं अखिल भारतीय विद्युत मजदूर महासंघ)

से संबद्ध के द्वारा कर्मचारियों की 13 सूत्री वर्षों से लंबित जायज मांगों के लिए संगठन द्वारा शासन प्रशासन को मौखिक और लिखित निवेदन के उपरांत भी निराकरण नहीं होने के कारण संगठन के शीर्ष नेतृत्व ने चरणबद्ध आंदोलन का बिगुल फूंक दिया है ।

संगठन ने आंदोलन को पांच चरणों में रखा गया है

 

प्रथम चरण- 06.03.2026 को कर्मचारियों की मांगों को लेकर ऊर्जा मंत्री के नाम प्रदेश की राजधानी में ज्ञापन

द्वितीय चरण -16.03.2026 को प्रदेश के प्रत्येक जिलों में आंदोलन की सूचना

तृतीय चरण- 02.04.2026 को प्रदेश के प्रत्येक जिलों में एक दिवसी शांतिपूर्ण धरना प्रदर्शन

चतुर्थ चरण- 16.04.2026 को प्रदेश की राजधानी में धरना एवं अनिश्चितकालीन काम बंद हड़ताल

 

जिसमें प्रमुख रूप से मांगे जो रखी गई है वह है

1-विभाग में कार्यरत सभी संविदा कर्मचारियों का नियमितीकरण

2- नियमित कर्मचारियों की वेतन विसंगति दूर की जाए

 

3-विभाग में कार्यरत आउटसोर्स कर्मचारी हेतु उत्तर प्रदेश और हरियाणा की तर्ज पर कंपनी का गठन किया जाए

4-विभाग के तृतीय एवं चतुर्थ वर्ग के अधिकारी और कर्मचारियों को गृह जिला स्थानांतरण स्थानांतरण नीति लागू करते हुए उनके गृह जिले में पदस्थापना दी जाए

5-विद्युत सेवानिवृत कर्मचारियों की पेंशन शासन के जिला कोषालय से किया जाए एवं विलंब व व्यवधान की समस्या का समाधान किया जाए

जैसी और भी प्रमुख मांगे है

 

इसी संबंध में आज गुना जिले में भी विद्युत कर्मचारियों द्वारा एक दिवसीय धरना दिया गया

जिसमें लगभग 200 बिजली कर्मचारियों के साथ-साथ भारतीय मजदूर संघ के विभिन्न अनुसांगिक संगठनों के पदाधिकारी एवं सदस्य भी मौजूद रहे ।

Vikram singh tomar
Author: Vikram singh tomar

DWARKA NEWS NATIONAL NETWORK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें