गुना के बजरंगगढ़ में गांजे की खेती करने वाला गिरफ्तार लगभग डेढ़ लाख रुपए का गांजे के पौधे जब्त

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

*पुलिस अधीक्षक श्रीमती हितिका वासल के निर्देशन में अवैध मादक पदार्थों के विरूद्ध गुना पुलिस की निरंतर कार्यवाही*

गुना के बजरंगगढ़ में गांजे की खेती करने वाला गिरफ्तार लगभग डेढ़ लाख रुपए का गांजे के पौधे जब्त

 

द्वारका न्यूज़ नेशनल नेटवर्क

प्रधान संपादक विक्रम सिंह तोमर

2 अप्रैल 2026  गुना

*बजरंगगढ थाना क्षेत्र के ग्राम सिरसीखुर्द में खेत में लहरा रहे थे गांजे के हरे पौधे*

*पुलिस ने दविश देकर 17.294 किलोग्राम बजनी गांजे के 100 पौधे कीमती 1.50 लाख के किये जप्‍त, आरोपी पुलिस गिरफ्त में*

 

गुना पुलिस अधीक्षक श्रीमती हितिका वासल के दिशा निर्देशन में गुना पुलिस द्वारा जिले में विभिन्‍न नशे के अवैध कारोबार में संलिप्‍त कारोबारियों, माफियाओं, तस्‍करों आदि के विरूद्ध ताबड़तोड़ कार्यवाहियां कर उन्‍हें धरासायी किया जा रहा है । इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गुना श्री मानसिंह ठाकुर के मार्गदर्शन एवं सीएसपी गुना श्रीमति प्रियंका मिश्रा के पर्यवेक्षण में जिले के बजरंगगढ थाना पुलिस द्वारा आज थाना क्षेत्र में अवैध मदाक पदार्थ गांजे के विरूद्ध एक बड़ी कार्यवाही को अंजाम दिया गया है, जिसमें थाना क्षेत्र के ग्राम सिरसीखुर्द में एक से गांजे के 105 हरे पौधे जप्त किए गये हैं । जप्‍त गांजे के पौधों का बजन 17.294 किलोग्राम होकर जिनकी अनुमानित कीमत 1.50 लाख रूपये आंकी गई है ।

 

प्राप्‍त जानकारी के अनुसार गत दिनांक 01 अप्रैल 2026 को जिले के बजरंगगढ़ थाना पुलिस को खास मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई थी कि थाना क्षेत्र के ग्राम सिरसीखुर्द में जगदीश धाकड द्वारा अपने खेत में भारी मात्रा में गांजे के पौधे लगा रखे हैं और जो उन्‍हें काटकर बेचने की फिराक में है । थाना क्षेत्र में गांजे की खेती की सटीक सूचना के मिलते ही बजरंगगढ़ थाना प्रभारी उपनिरीक्षक कृपाल सिंह परिहार हमराह फोर्स के तत्‍काल ग्राम सिरसीखुर्द पहुंचे और जहां मुखबिर के बताये खेत के पास जाकर देखा तो खेत में भारी संख्‍या में गांजे के पौधे खड़े होकर जिनकी एक व्‍यक्ति देखभाल करते दिखा, जिसने पुलिस को देखते ही वहां से दौड़ लगाकर भागने का प्रयास किया, पुलिस फोर्स द्वारा उस व्‍यक्ति का काफी पीछा किया और वमुश्किल उसे पकड़ लिया गया, जिसने पूछताछ पर अपना नाम जगदीश पुत्र हरि सिंह धाकड उम्र 44 साल निवासी ग्राम सिरसीखुर्द थाना बजरंगगढ का होना बताया । इसके बाद पुलिस फोर्स द्वारा मौके से गांजे के सभी पौधों को उखाड कर जिनकी गिनती व बजन करने पर पौधों की कुल संख्‍या 100 और बजन 17.294 किलोग्राम पाया गया, जिसकी अनुमानित कीमत करीबन 1.50 लाख रुपये आंकी गई है । पुलिस द्वारा बरामद गांजे के पौधों को विधिवत जप्त कर आरोपी जगदीश धाकड को गिरफ्तार किया और जिसके विरुद्ध बजरंगगढ थाने में अप.क्र. 31/26 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना में लिया गया है ।

 

अवैध मादक पदार्थ गांजा के विरूद्ध बजरंगगढ़ थाना पुलिस की इस उल्‍लेखनीय कार्यवाही में थाना प्रभारी उपनिरीक्षक कृपाल सिंह परिहार, प्रधान आरक्षक मुकेश पाराशर, प्रधान आरक्षक राजेश शुक्ला, प्रधान आरक्षक दिलीप कलावत, कैंट थाने से सउनि बलवीर सिंह, आरक्षक धर्मेन्द्र रघुवंशी, आरक्षक देवेन्द्र रघुवंशी, सूर्यभान जाट, आररक्षक शुभम रघुवंशी बजरंगगढ थाने से प्रधान आरक्षक लक्ष्मीनारायण, प्रधान आरक्षक मुन्ना सिंह, आरक्षक अभयराज रघुवंशी, आरक्षक मुकेश वर्मा, आरक्षक नवलकिशोर, आरक्षक आरिफ खान, आरक्षक भूपेन्द्र गुर्जर, आरक्षक सूर्यप्रताप सिंह, आरक्षक रवि राठौर, आरक्षक महेश बंजारा, महिला आरक्षक सपना रघुवंशी व महिला आरक्षक पूजा गुप्ता एवं पुलिस लाईन से आरक्षक विनीत शर्मा की महत्‍वपूर्ण भूमिका रही है ।

Vikram singh tomar
Author: Vikram singh tomar

DWARKA NEWS NATIONAL NETWORK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें