सिकल सेल उन्मूलन में जन-जागरूकता और जेनेटिक काउंसलिंग जरूरी: राज्यपाल मंगुभाई पटेल

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

राज्यपाल जनजातीय जीवन रक्षा एवं सिकल सेल हितैषी संवाद कार्यक्रम में हुए शामिल

 द्वारका न्यूज़ नेशनल नेटवर्क

प्रधान संपादक विक्रम सिंह तोमर 4 अप्रैल 2026 भोपाल

सिकल सेल उन्मूलन में जन-जागरूकता और जेनेटिक काउंसलिंग जरूरी: राज्यपाल मंगुभाई पटेल

 

खरगोन। मंगुभाई पटेल ने कहा है कि सिकल सेल एनीमिया के उन्मूलन के लिए जेनेटिक काउंसलिंग और व्यापक जन-जागरूकता अत्यंत आवश्यक है। समाज के सभी वर्गों को इस अभियान से जुड़कर इसे जन-आंदोलन बनाना होगा। वे शनिवार को खरगोन में आयोजित सिकल सेल हितैषी संवाद को संबोधित कर रहे थे।

 

उन्होंने कहा कि विवाह से पहले जेनेटिक कार्ड का मिलान और गर्भावस्था में समय पर जांच से आने वाली पीढ़ी को इस गंभीर बीमारी से बचाया जा सकता है। नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में चल रहे राष्ट्रीय सिकल सेल एनीमिया उन्मूलन मिशन के तहत वर्ष 2047 तक इस बीमारी को समाप्त करने का लक्ष्य रखा गया है।

 

कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद डॉ. सुमेर सिंह सोलंकी और विधायक बालकृष्ण पाटीदार ने भी सिकल सेल उन्मूलन के प्रयासों की सराहना की।

 

इस दौरान राज्यपाल ने रक्षा अस्पताल में सिकल सेल यूनिट का लोकार्पण कर वार्डों का निरीक्षण किया और मरीजों को बेहतर उपचार व मार्गदर्शन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही सिकल सेल पीड़ित बच्चों से मुलाकात कर उन्हें नियमित दवा, संतुलित आहार और सावधानियां बरतने की सलाह दी।

Vikram singh tomar
Author: Vikram singh tomar

DWARKA NEWS NATIONAL NETWORK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें