मथुरा नाव हादसा: मृतकों के परिजनों के लिए दो-दो लाख रुपये की अनुग्रह राशि की घोषणा हुई

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

मथुरा नाव हादसा: मृतकों के परिजनों के लिए दो-दो लाख रुपये की अनुग्रह राशि की घोषणा

मथुरा के वृंदावन में बड़ा हादसा

 

– यमुना नदी में श्रद्धालुओं से भरी नाव पीपा पुल से टकराकर पलटी

 

– हादसे में 10 लोगों की डूबकर मौत

 

– 22 श्रद्धालुओं को सुरक्षित बचाया गया

 

– CM योगी ने घटना का संज्ञान लिया, राहत और बचाव कार्य तेज करने के दिए निर्देश

 

– मृतकों के परिजनों को मुआवजा देने का ऐलान

नयी दिल्ली 10 अप्रैल (भाषा) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को उत्तर प्रदेश के मथुरा में यमुना नदी में नाव पलटने की घटना में जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष (पीएमएनआरएफ) से दो-दो लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की।

 

प्रधानमंत्री ने कहा कि इस हादसे में घायल हुए लोगों को 50-50 हजार रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी।

Vikram singh tomar
Author: Vikram singh tomar

DWARKA NEWS NATIONAL NETWORK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें