न्यायिक कार्यप्रणाली में उत्कृष्टत्ता का नया आयाम, प्रधान जिला एवं सत्र न्यायालय गुना को प्राप्त हुआ ISO 9001 एवं 14001 प्रमाण पत्र

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

न्यायिक कार्यप्रणाली में उत्कृष्टत्ता का नया आयाम, प्रधान जिला एवं सत्र न्यायालय गुना को प्राप्त हुआ ISO 9001 एवं 14001 प्रमाण पत्र

 द्वारका न्यूज़ नेशनल नेटवर्क

प्रधान संपादक विक्रम सिंह तोमर 

‎‎गुना 11 अप्रैल 2026

प्रधान जिला एवं सत्र न्यायालय गुना में आज एक ऐतिहासिक एवं गौरवपूर्ण अवसर का पल रहा। न्यायालय को अंतरराष्ट्रीय गुणक्ता मानको के अनुरूप कार्य करने हेतु आईएसओ प्रमाण पत्र क्रमांक 9001 (Quality Management System) एवं 14001 (Environmental Management System) प्रदान किया गया। यह उपलब्धि प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश, गुना श्री अमिताम मिश्र के कुशल मार्गदर्शन एवं समस्त न्यायाधीशगण कर्मचारीगण तथा अभिभाषक संघ के सतत प्रयासों के परिणामस्वरूप प्राप्त हुई।

न्यायालय के कॉफ्रेंस कक्ष में आयोजित कार्यकम में आईएसओ टीम् नई दिल्ली के प्रतिनिधि श्री शिवांशु तिवारी द्वारा औपचारिक रूप से प्रमाण पत्र माननीय प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश, गुना श्री अमिताभ मिश्र को प्रदान किया गया। यह प्रमाण पत्र जिला न्यायालय गुना की पारदर्शी प्रशासनिक व्यवस्था गुणवत्तापूर्ण न्यायिक प्रणाली सुनियोजित फाईलिंग व्यवस्था रिकॉर्ड कीपिंग, ड्रेस कोड परिचय पत्र साफ-सफाई के फलस्वरूप तथा पर्यावरण संरक्षण के मानकों का पालन किये जाने के कारण प्रदान किया गया। इसके साथ ही जिला न्यायालय गुना में डिजिटल सहायता केंद्र का भी कार्य सुनारू रूप से किया जाना पाया गया।

उक्त कार्यक्रम में विशेष न्यायाधीश श्री राकेश कुमार जैन, जिला न्यायाधीश श्री सुरेश कुमार सूर्यवंशी श्री ओमप्रकाश सिंह रघुवंशी श्री राधाकिशन मालवीय, सुश्री शैलजा गुप्ता श्री राघवेन्द्र भारद्वाज, श्रीमती सोनाली शर्मा मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट सुश्री मधुलिका मुले अन्य न्यायाधीशगण, जिला अभिभाषक संघ के सचिव श्री श्यामसुन्दर लिटोरिया तथा अन्य अभिभाषकगण एवं जिला न्यायालय के कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

 

Vikram singh tomar
Author: Vikram singh tomar

DWARKA NEWS NATIONAL NETWORK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें