मुख्यमंत्री कन्या विवाह/ निकाय योजना 44जोड़ो के विवाह /निकाह सम्पन्न 

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

मुख्यमंत्री कन्या विवाह/ निकाय योजना

44जोड़ो के विवाह /निकाह सम्पन्न

द्वारका न्यूज़ नेशनल नेटवर्क

प्रधान संपादक विक्रम सिंह तोमर

19 अप्रैल 2026

नगर पालिका परिषद गुना द्वारा मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना अंतर्गत आज 44 जोड़ों के विवाह एवं निकाह कराए गए। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार पंजीकृत हुए 44 जोडो में से 38 हिंदू जोड़े तथा 6 मुस्लिम जोड़ों के आज श्री हनुमान टेकरी मेला प्रांगण में विधिवत हिन्दू व मुस्लिम रीति रिवाज से विवाह व निकाह संपन्न कराए गए।

मुख्यमंत्री कन्या विवाह/ निकाय योजना अंतर्गत गरीब कन्याओं के खाते में शासन द्वारा 49000 रुपये डीबीटी के माध्यम से जमा कराए जाते हैं। दोपहर 1:00 बजे प्रारंभ हुए कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष श्री धर्मेंद्र सिकरवार , गुना विधायक श्री पन्नालाल शाक्य, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती सविता अरविंद गुप्ता, मुख्य नगर पालिका अधिकारी सुश्री मंजुषा खत्री, संघ की ओर से श्री अशोक अग्रवाल जी,वार्ड पार्षद , भारतीय जनता पार्टी के मीडिया प्रभारी अंकुर श्रीवास्तव, एवं नगर पालिका के समस्त अधिकारी कर्मचारी की उपस्थिति में सामूहिक विवाह पूर्ण अनुशासन से संपन्न हुए ।

नगर पालिका द्वारा सामूहिक विवाह के लिए विधिवत योजना तैयार कर सभी हिन्दू जोड़ों को वेदियों पर बिठाया गया जिनके नाम की तख्तियॉ लगी हुई थी। वर-वधु को पहचान पत्र दिए गए तथा वर-वधु के परिवार वालों को भोजन के टोकन देकर भोजन कराया गया । इसके अतिरिक्त वर -वधु के परिजनों को ठहरने के लिए हॉल क्र 5 व 6 में गद्दे ,कूलर आदि की व्यवस्था कर ठहराया गया।

कार्यक्रम के दौरान *नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती सविता अरविंद गुप्ता पूर्व पार्षद एवं वरिष्ठ भाजपा नेता अरविंद गुप्ता द्वारा प्रत्येक जोड़े को सीलिंग फैन एवं वॉटर कैंपर (8 लीटर का) वॉटर कैंपर भेंट स्वरूप दिये। मुख्य नगर पालिका अधिकारी द्वारा भी सभी नव दम्पत्ति को उपहार दिये,वार्ड क्र 20 की पार्षद कृष्णा मौर्य द्वारा तांबे के कलश भेंट किए गए।* उपस्थित सभी जनप्रतिनिधियों ने नव विवाहित जोड़ों को आशीर्वाद दिया। नगर पालिका अध्यक्ष ने कहा कि ,आप सभी मेरी बेटियॉ हो,उन्होने कहा कि प्रतिवर्ष कन्या विवाह में उनके द्वारा सभी कन्याओं को उपहार दिये जाते हैं,इस बार भी हमारे द्वारा उपहार दिये गये है,व सभी को उन्होंने कहा कि उनका कोई भी व्यक्तिगत काम नगर पालिका से हो तो वह मुझे बता सकते हैं।

मुख्य नगर पालिका अधिकारी सुश्री मंजुषा खत्री द्वारा सभी जनप्रतिनिधियों, पत्रकारों, विवाह समारोह में आए सभी वर वधु के परिजनों एवं नगर पालिका के अधिकारी कर्मचारियों को विवाह सम्मेलन सफलतापूर्वक संपन्न कराए जाने के लिए धन्यवाद व्यापित किया।

Vikram singh tomar
Author: Vikram singh tomar

DWARKA NEWS NATIONAL NETWORK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें