राहुल गाँधी को ओम बिरला की नसीहत; कहा- विपक्ष के नेता से नियमों का पालन करने की अपेक्षा
नई दिल्ली
चीफ एडिटर: विक्रम सिंह तोमर
रिपोर्टर : राजीव विजयवर्गीय
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने बुधवार को विपक्ष के नेता राहुल गांधी को सख्त हिदायत दी। उन्होंने कांग्रेस नेता से सदन की गरिमा बनाए रखने के लिए नियमों का पालन करने को कहा। हालांकि, अब तक यह साफ नहीं हो पाया है कि अध्यक्ष ने यह टिप्पणी क्यों की। लोकसभा अध्यक्ष ने कहा कि सदस्यों से अपेक्षा की जाती है कि वे सदन के उच्च मानकों और गरिमा को बनाए रखने के लिए ऐसा आचरण करें।









