मध्य प्रदेश: अप्रैल के पहले सप्ताह मे बदला रहेगा मौसम का मिजाज, आंधी-बारिश का अलर्ट जारी, ओले गिरने की संभावना

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

मध्य प्रदेश: अप्रैल के पहले सप्ताह मे बदला रहेगा मौसम का मिजाज, आंधी-बारिश का अलर्ट जारी, ओले गिरने की संभावना

चीफ एडिटर विक्रम सिंह तोमर

रिपोर्टर राजीव विजयवर्गीय

भोपाल। मौसम विभाग के दिशा निर्देश के अनुसार अप्रैल के पहले सप्ताह में मध्य प्रदेश में मौसम का मिजाज बदलने वाला है। राज्य में ओले, बारिश और आंधी का अलर्ट है।  सम्भावना है की 1 और 2 अप्रैल को भोपाल, इंदौर, जबलपुर, नर्मदापुरम समेत प्रदेश के पूर्वी हिस्से यानी रीवा, शहडोल संभाग में भी बारिश हो सकती है। कुछ जिलों में ओले गिरने और 40 से 50 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से आंधी भी चल सकती है।

सीनियर मौसम वैज्ञानिक डॉ. दिव्या ई. सुरेंद्रन ने बताया कि वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ), साइक्लोनिक सर्कुलेशन सिस्टम की वजह से मौसम बदल सकता है। 30 मार्च को दिन-रात के तापमान में ज्यादा बढ़ोतरी नहीं होगी। भोपाल, इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर-जबलपुर में दिन का पारा 35-36 डिग्री सेल्सियस के आसपास ही रह सकता है। रात में भी पारा कम ही रहेगा।

Vikram singh tomar
Author: Vikram singh tomar

DWARKA NEWS NATIONAL NETWORK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें