भोजशाला को हाई कोर्ट ने मंदिर घोषित कर दिया है और अब वहाँ सिर्फ पूजा होगी
द्वारका न्यूज़
प्रधान संपादक विक्रम सिंह तोमर
इंदौर, मध्य प्रदेश: एडवोकेट विष्णु शंकर जैन ने कहा, “भोजशाला केस में इंदौर हाई कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला आया है।
कोर्ट ने भोजशाला परिसर को एक हिंदू मंदिर माना है। कोर्ट ने हिंदुओं को वहां पूजा करने का अधिकार भी दिया है… कोर्ट ने मुस्लिम पक्ष को कहा है कि वे अपना एक प्रत्यावेदन सरकार को दें। सरकार इस पर विचार करेगी कि उन्हें धार में एक वैकल्पिक भूमि दी जाए।”
धार, मध्य प्रदेश: हाई कोर्ट के फ़ैसले से पहले भोजशाला परिसर में पुलिस बल तैनात किया गया। क्योंकि इंदौर हाई कोर्ट की एक डिवीज़न बेंच से आज भोजशाला-कमल मौला परिसर से जुड़े विवादित मामले में अपना फैसला सुनाने की उम्मीद है। 12 मई को इंदौर हाई कोर्ट ने इस मामले पर अपनी अंतिम सुनवाई पूरी की थी और अपना फैसला सुरक्षित रख लिया था।









