ज्ञान भारतम् ऐप में दिखेंगी गुना जिले की पांडुलिपियां और दुर्लभ लेख 

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ज्ञान भारतम् ऐप में दिखेंगी गुना जिले की पांडुलिपियां और दुर्लभ लेख

द्वारका न्यूज़

प्रधान संपादक विक्रम सिंह तोमर

15 में 2026

गुना

भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय द्वारा ज्ञान भारतम् मिशन अंतर्गत पांडुलिपि सर्वेक्षण अभियान संचालित किया जा रहा है जिसका उद्देश्य हमारी हस्तलिखित विरासत का सर्वेक्षण, दस्तावेजीकरण, संरक्षण डिजिटलीकरण और प्रचार प्रसार करना है इस अभ‍ियान के अंतर्गत आगामी 15 जून तक विशेष अभियान संचालित है इस कार्य में जिला स्तरीय समिति द्वारा निजी शोध संस्थान, महाविद्यालय, ग्रंथालय, मंदिर, मठ, आश्रम एवं निजी ट्रस्ट इत्यादि में संरक्षित प्राचीन हस्तलिखित पांडुलिपियों की खोज कर ज्ञान भारतम् ऐप द्वारा जानकारी अपलोडिंग का अभियान संचालित है इस अभ‍ियान के सुचारू संचालन के लिये जिला स्‍तरीय समिति गठित की गई है जिसके अध्‍यक्ष कलेक्‍टर श्री किशार कुमार कन्‍याल होंगें , मुख्‍य कार्यपालन अध‍िकारी जिला पंचायत श्री अभषिेक दुबे (सदस्‍य), श्री बी के तिवारी, प्राचार्य शा स्‍नातकोत्‍त्‍तर महाविद्यायल(सदस्‍य), श्री घनश्‍यााम बाथम पुराततत्‍व विभाग के प्रतिनिध‍ि(सदस्‍य) श्री राजेश गोयल, जिला श‍िक्षा अध‍िकारी,जिला नोडल अध‍िकारी (सदस्‍य सचिव) एवं समस्‍त एसडीएम, जिला गुना समन्‍वयक के रूप में कार्य करेंगें । उपरोक्त कार्य हेतु ज्ञान भारतम् मोबाइल एप्लीकेशन डेवलप किया गया है जिसे आसानी से गूगल प्‍ले स्‍टोर से इंस्‍टॉल किया जा सकता है जिसके माध्यम से किसी भी प्राचीन (लगभग 70 वर्ष या उससे अध‍िक प्राचीन ) पांडुलिपि अथवा हस्तलिखित किसी कृति, रचना, छायाचित्र, लेख इत्यादि को आसानी से अपलोड किया जा सकता है इस अभियान का मुख्य उद्देश्य हमारे प्राचीनतम धरोहरों, विरासतों को संरक्षित एवं उनका डिजिटलीकरण किया जाना है जिससे उक्त धरोहरों को सुरक्षित रूप से संग्रहित किया जा सके तथा क्षीण एवं नष्ट होने से बचाया जा सके जिससे आने वाली पीढ़ियां भी इन विरासतों का उपयोग कर सकें । पांडुलिपि सर्वेक्षण अभियान के कार्य में आवश्यक होने पर ज्ञान भारतम् मिशन से संबंधित किसी भी समस्या के निराकरण हेतु श्री सोनेन्‍द्र सिंह तोमर, वरिष्‍ठ प्रश‍िक्षक से मोबाइल नंबर 9098326808 पर संपर्क किया जा सकता है । वर्तमान में गुना जिले में सर्राफा बाजार स्‍थ‍ित जैन मंदिर में सुरक्ष‍ित प्राचीनतम पांडुलिपियों एवं ग्राम चौडाखेडी में श्री विश्‍वप्रताप सिंह जी के ग्रंथालय में संरक्ष‍ित हस्‍तलिखित पांडुलिपियों को ज्ञान भारतम मोबाइल एप पर अपलोड किया जा चुका है ।

Vikram singh tomar
Author: Vikram singh tomar

DWARKA NEWS NATIONAL NETWORK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें