मध्य प्रदेश में गर्मी ने पकड़ी तेज रफ्तार, कई जिलों में पारा पहुंचा 40 डिग्री के पार
मध्य प्रदेश में बारिश और आंधी का असर खत्म होते ही गर्मी ने रफ्तार पकड़ ली है। रतलाम में पारा 42.6 डिग्री तक पहुंच गया, जबकि प्रदेश के अन्य शहरों में भी तापमान 40 डिग्री के ऊपर दर्ज हुआ। वहीं मौसम विभाग ने 18 अप्रैल तक तेज गर्मी बने रहने का अनुमान जताया है।









