गुना – समय से पूर्व मूल्यांकन पूर्ण करने पर कलेक्टर श्री कन्‍याल ने की शिक्षा विभाग की सराहना

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

#गुना – समय से पूर्व मूल्यांकन पूर्ण करने पर कलेक्टर श्री कन्‍याल ने की शिक्षा विभाग की सराहना

प्रधान संपादक विक्रम सिंह तोमर जिला संवाददाता राजीव विजयवर्गीय

मूल्‍यांकन कार्य में जिले को प्रदेश के टॉप 5 जिलों में मिला स्थान

 

माध्यमिक शिक्षा मंडल, मध्य प्रदेश भोपाल द्वारा आयोजित कक्षा 10वीं एवं 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं का मूल्यांकन कार्य गुना जिले में निर्धारित समय से 7 दिन पूर्व शांतिपूर्ण रूप से पूर्ण कर लिया गया। इस उत्कृष्ट उपलब्धि के लिए जिले को प्रदेश के टॉप 5 जिलों में स्थान मिला है।

 

जिला शिक्षा अधिकारी श्री सीएस सिसोदिया के नेतृत्व में समस्त प्राचार्यों को मूल्यांकन कार्य के लिए शिक्षकों की पूर्ण उपस्थिति सुनिश्चित करने हेतु स्पष्ट दिशा-निर्देश दिए गए थे। इन निर्देशों का कड़ाई से पालन करते हुए अवकाशों और त्योहारों के दिनों में भी मूल्यांकन कार्य निर्बाध रूप से चलता रहा।

 

आज आयोजित समय-सीमा बैठक के दौरान कलेक्टर श्री किशोर कुमार कन्याल ने जिले की इस उपलब्धि की सराहना करते हुए शिक्षा विभाग के कार्यों की खुले दिल से प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि \”गुना जिले की यह सफलता समर्पित शिक्षकों, सुदृढ़ प्रबंधन और टीम वर्क का परिणाम है।\”

इस अवसर पर कलेक्टर ने सभी अधिकारियों और शिक्षकों को बधाई देते हुए भविष्य में भी इसी तरह की अनुशासित और समयबद्ध कार्य संस्कृति को बनाए रखने की अपील की।

 

  • #Guna CM Madhya Pradesh Jansampark Madhya Pradesh Gwalior Commissioner Department of School Education, Madhya Pradesh
Vikram singh tomar
Author: Vikram singh tomar

DWARKA NEWS NATIONAL NETWORK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें