स्‍वतंत्रता पार्क में चलाया स्‍वच्‍छता गुना अभियान, कलेक्‍टर श्री किशोर कुमार कन्‍याल ने स्‍वच्‍छता के लिए किया जनता को किया प्रेरित

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

स्‍वतंत्रता पार्क में चलाया स्‍वच्‍छता गुना अभियान, कलेक्‍टर श्री किशोर कुमार कन्‍याल ने स्‍वच्‍छता के लिए किया जनता को किया प्रेरित

‘’हमारा गुना स्‍वच्‍छ गुना’’ थीम की दिलाई नागरिकों को शपथ

प्रधान संपादक विक्रम सिंह तोमर

जिला संवाददाता संदेश कुमार झा

गुना द्वारका न्यूज़

पीजी कॉलेज स्थित स्वतंत्रता पार्क में आज एक विशेष स्वच्छता अभियान का आयोजन किया गया, जिसमें जिले के कलेक्टर किशोर कुमार कन्याल ने भाग लेते हुए स्वच्छता के प्रति जागरूकता का संदेश दिया। इस मौके पर उन्होंने आमजन को ‘हमारा गुना, स्वच्छ गुना’ की शपथ दिलाई और स्वच्छ एवं सुंदर गुना के निर्माण हेतु सहयोग की अपील की।

आज इस दौरान डिप्टी कलेक्टर एवं प्रभारी मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती मंजुषा खत्री, एसडीएम श्रीमती शिवानी पांडे, तहसीलदार, परियोजना अधिकारी तेज सिंह यादव समेत राजस्व विभाग एवं नगर पालिका का समस्त अमला उपस्थित रहा।

निरीक्षण के दौरान उपस्थित लोगों ने कलेक्टर श्री कन्याल का आत्मीय स्वागत किया। इस अवसर पर उन्होंने नागरिकों से स्वच्छता को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने की अपील करते हुए कहा, “हमारे अधिकार हैं, लेकिन कुछ कर्तव्य भी होने चाहिए। जैसे कि घर से निकलते समय लाइट बंद करना और जल संरक्षण का ध्यान रखना।”

उन्होंने बताया कि स्वच्छता अभियान को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए जल्द ही वार्ड स्तर पर समितियों का गठन किया जाएगा। कलेक्टर ने कहा, “गुना गुलाबों का शहर है, धनिया की राजधानी है और इंडस्ट्रीयल ग्रोथ भी तेजी से हो रही है। हमारा प्रयास है कि गुना को एक नई दिशा दें, जो शासन की मंशा के अनुरूप हो।”

अंत में, उपस्थित जनसमूह ने गुना को स्वच्छ और सुंदर बनाने की प्रतिज्ञा ली और इस जन-आंदोलन में भागीदारी निभाने का संकल्प लिया।

 

 

 

 

 

 

 

Vikram singh tomar
Author: Vikram singh tomar

DWARKA NEWS NATIONAL NETWORK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें