पुलिस की सतर्कता से गुना में डकैती की घटना होने से रुकी

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

*पुलिस की सतर्कता से गुना में डकैती की घटना होने से रुकी

प्रधान संपादक विक्रम सिंह तोमर

द्वारका न्यूज़ गुना

 

*ग्वालियर, शिवपुरी, दतिया के 06 बदमाश कैंट थाना पुलिस ने डकैती डालने से पूर्व धर दबोचे*

 

*कार में डकैती की योजना बनाते समय पुलिस को देखते ही 04 बदमाश कार लेकर भागे तो रैकी कर लोटे 02 बदमाश पुलिस के हत्थे चड़े*

 

*कार लेकर भागे हुए बदमाशों को पुलिस ने कोलारस टोल नाके पर नाकाबंदी कर पकडा*

 

गुना पुलिस अधीक्षक श्री अंकित सोनी के दिशा निर्देशन में गुना पुलिस द्वारा जिले में अपराध निंयत्रण हेतु पूरी सतर्कता एवं नियंत्रण से अपना कर्तव्य निर्वहन किया जा रहा है । इसी तहत गुना पुलिस द्वारा विभिन्न आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त तत्वों पर निरंतर कार्यवाहियां करते हुये उन्हें उनके अंजामो तक पहुंचाया जा रहा है । इसी सिलसिले में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गुना श्री मान सिंह ठाकुर के मार्गदर्शन एवं प्रभारी सीएसपी गुना श्री भरत नोटिया के पर्यवेक्षण में कैंट थाना प्रभारी निरीक्षक अनूप कुमार भार्गव और उनकी टीम द्वारा बीती रात गुना में डकैती डालने के इरादे से पूर्ण तैयारी के साथ कार से आए ग्वालियर, शिवपुरी, दतिया का 06 सदस्यीय गिरोह को डकैती डालने की योजना बनाते हुए गिरफ्तार कर उनके डकैती जैसी संगीन बारदात करने के मंसूबों को नाकाम कर दिया गया है ।

 

दिनांक 26-27 मई 2025 की मध्यरात्रि में कैंट थाना पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई थी कि एबी रोड पर मणिधारी गार्डन के पास एक स्विफ्ट डिजायर कार में पांच-छः बाहरी लोग बैठे हुए हैं जो संदिग्ध होकर किसी बारदात की फिराक में लग रहे हैं । इस सूचना के मिलते ही कैंट थाने से पुलिस की एक टीम तत्काल मणिधारी गार्डन के पास पहुंची तो वहां पर मुखबिर द्वारा बताए हुलिए की कार दिखाई दी कार के बाहर दो लडके खडे हुए थे एवं अंदर बैठे व्यक्ति पुलिस को देखते ही कार को चालू कर शिवपुरी तरफ भाग गए तथा जो दो लडके कार के बाहर खडे हुए थे उन्हें पुलिस ने पकड लिया औऱ पुलिस की एक टीम भागी हुई कार के पीछे रवाना हुई । पकडे गए दोनों लडकों ने पूछताछ पर अपने नाम रिंकू पुत्र बदन सिंह रावत उम्र 25 साल निवासी नरावली ग्वालियर एवं महेन्द्र पुत्र नाहर सिंह परिहार उम्र 21 साल निवासी किरारखेडा थाना पिछोर जिला शिवपुरी के होना बताए एवं जिन्होंने बताया कि वह कुल छः लोग हैं और उनके द्वारा गुना के गुलाबगंज क्षेत्र में डकैती के लिए रैकी कर आज एक मकान में डकैती डालने के इरादे से पूर्ण तैयारी के साथ आए थे ।

 

इसी बीच कार से भागे हुए बदमाशों को कोलारस पुलिस की मदद से कोलारस टोल नाके पर रोक लिया गया, जिसमें कुल 04 लोग बैठे हुए थे जिन्होंने अपने नाम कुलदीप पुत्र राजेन्द्र रावत उम्र 21 साल निवासी आमखो दतिया, रितिक पुत्र उम्मेद गोस्वामी उम्र 18 साल निवासी गुडागुडी का नाका ग्वालियर, सुदामा पुत्र रामरुप रावत उम्र 18 साल निवासी ग्राम भदौना जिला दतिया एवं कृष्णकांत पुत्र दामोदर रावत उम्र 18 साल निवासी ग्राम पाटई थाना मोहना जिला ग्वालियर के होना बताए एवं जिनकी कार क्रमांक MP06 HB 0786 की तलाशी लेने पर कार से एक सब्बल, पेंचकस, गैस कटर, प्लास व चाबीपाना बरामद हुए । जिन्होंने भी पूछताछ पर दिनांक 26-27 मई की रात में गुना के गुलाबगंज में डकैती डालने के लिए आना और सही समय के इंतजार में मणिधारी गार्डन के पास खडे होकर योजना बनाना बताया । जिस पर आरोपियों द्वारा डकैती की घटना हेतु उपयोग की जा रही स्विफ्ट कार एवं कार से बरामद औजार पुलिस द्वारा विधिवत जप्त कर उक्त सभी 06 आरोपितों को गिरफ्तार किया गया एवं जिनके विरुद्ध कैंट थाने में अप.क्र. 563/25 धारा 310(4), 310(5) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया गया है । आरोपियों से पुलिस द्वारा अन्य घटनाओं के संबंध में पूछताछ की जा रही है ।

 

इस प्रकार गुना पुलिस की सतर्कता एवं तत्पर कार्यवाही के चलते डकैती जैसी संगीन बारदात घटित होने से पहले ही पुलिस ने बदमाशों को दबोचकर उनके मंसूबों को नाकामयाब कर एक उल्लेखनीय कामयाबी हासिल की गई है ।

 

कैंट थाना पुलिस की इस उल्लेखनीय कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक अनूप कुमार भार्गव, उपनिरीक्षक ज्योति राजपूत, उपनिरीक्षक मेहमूद नबी खान, प्रधान आरक्षक अमित तिवारी, प्रधान आरक्षक महेन्द्र बैस, प्रधान आरक्षक लखन किरार, प्रधान आरक्षक विपिन ओझा, आरक्षक नीलेश रघुवंशी, आरक्षक राजीव रघुवंशी, आरक्षक धीरेन्द्र गुर्जर, आरक्षक नवदीप अग्रवाल, आरक्षक संजय जाट, आरक्षक विनीत शर्मा, आरक्षक धर्मेन्द्र रघुवंशी, आरक्षक रानू रघुवंशी, आरक्षक राजकुमार रघुवंशी, आरक्षक शाहरुख खान एवं आरक्षक देवेन्द्र धाकरे की विशेष भूमिका रही है ।

Vikram singh tomar
Author: Vikram singh tomar

DWARKA NEWS NATIONAL NETWORK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें