भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि आज

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू की आज पुण्यतिथि है। 27 मई 1964 को उनका निधन हुआ। आज उनकी 56वीं पुण्यतिथि है

द्वारका न्यूज़

प्रधान संपादक विक्रम सिंह तोमर

देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू का निधन आज ही के दिन हुआ था। बच्चों से प्यार करनेवाले चाचा नेहरू की आज 56वीं पुण्यतिथि है। कश्मीरी पंडित होने की वजह से नेहरू के नाम के आगे पंडित लगा। उन्होंने पश्चिम के विरोध के तौर पर पश्चिमी परिधान पहनना बंद कर दिया था। चार बार नेहरू की हत्या की कोशिश हुई थी। फिर आखिर 27 मई 1964 को उनका निधन हुआ।

1. जवाहर लाल नेहरू के दादा का नाम गंगाधर पंडित था। वह दिल्ली के आखिरी कोतवाल थे। 1857 के स्वतंत्रता संग्राम से कुछ दिनों पहले उनको नियुक्त किया गया था। जब ब्रिटिश फौज ने दिल्ली पर कब्जा करना शुरू किया तो वह अपनी पत्नी और चार बच्चों के साथ आगरा चले गए जहां 4 साल बाद 1861 में उनका निधन हो गया।

2. जवाहर लाल नेहरू ने हैरो और ट्रिनिटी कॉलेज, कैंब्रिज से पढ़ाई की। उन्होंने इनर टेंपल से अपना बैचलर ऑफ लॉ मुकम्मल किया। वहां उनको प्यार से जोए नेहरू कहा जाता था।

 

 

 

 

Vikram singh tomar
Author: Vikram singh tomar

DWARKA NEWS NATIONAL NETWORK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें