सेवा भारती के तत्वावधान में चांडक हॉस्पिटल ग्वालियर के सहयोग से निःशुल्क अस्थि रोग परीक्षण एवं परामर्श शिविर

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सेवा भारती के तत्वावधान में चांडक हॉस्पिटल ग्वालियर के सहयोग से निःशुल्क अस्थि रोग परीक्षण एवं परामर्श शिविर

द्वारका न्यूज़ गुना।

 प्रधान संपादक विक्रम सिंह तोमर

सेवा भारती के तत्वावधान में चांडक हॉस्पिटल ग्वालियर के सहयोग से निःशुल्क अस्थि रोग परीक्षण एवं परामर्श शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह शिविर दिनांक 23 अगस्त, शनिवार को प्रातः 10:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक रेड क्रॉस भवन, गुना (अस्पताल प्रांगण) में आयोजित होगा।

शिविर में ग्वालियर के प्रसिद्ध अस्थि रोग विशेषज्ञ डॉ. अनिरुद्ध चांडक अपनी सेवाएं प्रदान करेंगे। साथ ही बोन मैरो डेंसिटी परीक्षण की भी सुविधा उपलब्ध रहेगी, जिससे हड्डियों की कमजोरी का प्रारंभिक स्तर पर पता लगाया जा सके।

शिविर का शुभारंभ दिनांक 23 अगस्त को प्रातः 10:00 बजे श्री नर्मदा शंकर भार्गव, प्रदेश अध्यक्ष सर्व ब्राह्मण समाज तथा श्री आशीष मंगल, अध्यक्ष जनभागीदारी समिति पी.जी. कॉलेज गुना के मुख्य आतिथ्य में दीप प्रज्ज्वलन एवं पूजा-अर्चना के साथ किया जाएगा।

सेवा भारती ने आमजन से अधिक से अधिक संख्या में शिविर का लाभ उठाने का अनुरोध किया है।

Vikram singh tomar
Author: Vikram singh tomar

DWARKA NEWS NATIONAL NETWORK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें