*“ऑपरेशन मुस्कान” गुना पुलिस की जन-जागरूकता पहल*
द्वारका न्यूज़
विक्रम सिंह तोमर
प्रधान संपादक
*जिले के 216 स्कूलों में पुलिस अधिकारियों ने विद्यार्थियों को बाल सुरक्षा के प्रति किया जागरूक*
*गुना पुलिस हर बच्चे की मुस्कान की सुरक्षा के लिए प्रितबद्ध*
पुलिस मुख्यालय, मध्यप्रदेश के निर्देशों पर दिनांक 01 नवंबर से 30 नवबंर 2025 तक चल रहे विशेष अभियान “ऑपरेशन मुस्कान” के तहत गुना पुलिस द्वारा बाल सुरक्षा जागरूकता को जन-जन तक पहुँचाने की महत्वपूर्ण पहल की जा रही है ।
पुलिस अधीक्षक श्री अंकित सोनी के नेतृत्व एवं कुशल मार्गदर्शन में आज दिनांक 24 नवम्बर 2025 को पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा जिले भर के 216 शैक्षणिक संस्थानों में जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाकर हजारों विद्यार्थियों को उनके अधिकारों और सुरक्षा के संबंध में जानकारी दी गई । आज निम्नानुसार जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए —
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री मानसिंह ठाकुर के द्वारा एकलब्य आवसीय छात्रावास गुना में जागरूकता कार्यक्रम आयाजित कर अभियान की जानकारी देकर बाल सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया । इसी प्रकार डीएसपी मुख्यालय श्री जमीलउद्दीन सिद्दीकी द्वारा 02 स्कूल, सीएसपी गुना श्रीमति प्रियंका मिश्रा द्वारा 08 स्कूल, एसडीओपी राघौगढ़ श्रीमती दीपा डोडवे द्वारा 03 स्कूल, एसडीओपी चांचौड़ा श्री मनोज कुमार झा द्वारा 03 स्कूल सहित जिले के सभी थाना कोतवाली गुना, कैंट, महिला थाना, अजाक, बजरंगगढ़, विजयपुर, आरोन, धरनावदा, म्याना, बमोरी, फतेहगढ़, सिरसी, चांचौड़ा, कुम्भराज, मृगवास, जामनेर एवं मधुसूदनगढ़ थाना क्षेत्रों में कुल 216 शैक्षणिक संस्थानों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए । कार्यक्रमों के दौरान विद्यार्थियों को निम्न प्रमुख विषयों पर जागरूक किया गया —
● POCSO Act — नाबालिगों के अधिकार और कानूनी सुरक्षा
● Good Touch–Bad Touch — सुरक्षित और असुरक्षित व्यवहार की पहचान
● Cyber Safety & Online Frauds — इंटरनेट एवं सोशल मीडिया पर सुरक्षा
● बाल विवाह, बाल श्रम, बाल अपराध — रोकथाम एवं कानून
● आवश्यक हेल्पलाइन —चाइल्ड हेल्पलाइन: 1098, आपातकालीन सेवा: 112, साइबर फ्रॉड हेल्पलाइन: 1930 साथ ही स्थानीय पुलिस के संपर्क नंबर बच्चों को उपलब्ध कराए गए ।
“गुना पुलिस हर बच्चे की मुस्कान की सुरक्षा के लिए पूरी तरह समर्पित है । इसमें समाज की भागीदारी से ही एक सुरक्षित माहौल का निर्माण संभव है । ”
गुना पुलिस की जिलेवासियों से अपील है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि, बाल सुरक्षा से जुड़े अपराध या गुमशुदगी की तत्काल सूचना पुलिस को दें और बच्चों की सुरक्षा में सहयोग करें ।









