सवर्ण आर्मी गुना ने किसानों के लिए खाद् वितरण केंद्र पर गुना में उठाई चिकित्सा सेवा,* *पीने के पानी एवं महिला मूत्रालय की सुविधा की मांग की आवाज उठाई
द्वारका न्यूज़ प्रधान संपादक
*DWARKA NEWS NATIONAL NETWORK*
आज जनसुनवाई के दौरान सवर्ण आर्मी के जिला अध्यक्ष विक्रम सिंह तोमर एवं जिला महामंत्री डॉक्टर अमित शर्मा एवं जिला उपाध्यक्ष संदेश झा
ने कलेक्टर साहब से मिलकर खाद वितरण केंद्र पर किसानों के पीने के लिए पानी के कैंपर और डॉक्टर की टीम और स्वचालित मुत्रालय केंद्र जो महिलाओं को दिक्कत आ रही है उसके लिए बोल दिया है
खाद्य वितरण केदो पर दिनभर लंबी-लंबी लाइन में किसान और महिलाओं को और छोटे बच्चों को खड़ा होना पड़ता जिसके कारण गर्मी के दौरान उन्हें प्यास लग जाती है और पानी पीने के लिए दूर तक मंडी के गेट पर खड़े टैंकर के पास जाना पड़ता है जहां बाद में उनकी जगह पर कोई और किसान आकर खड़ा हो जाता है और लड़ाई झगड़ा शुरू हो जाता है।
इस समस्या को दूर करने के लिए आज कलेक्टर साहब से निवेदन किया गया कि जहां खाद वितरण केंद्र है वहां पर मटके या पानी के कैंपर किसानों के पानी पीने के लिए रख दिए जाएं साथ ही वहां पर एक डॉक्टर और नर्स का टेबल भी लगा दिया जाए यदि किसी किसान, महिला की तबीयत बिगड़े तो उसे तत्काल प्राथमिक उपचार देकर उसकी जान बचाई जा सके एवं महिलाओं के प्रशाधन के लिए लेडिज टॉयलेट जो की चलित होते हैं जिससे महिलाओ को किसी प्रकार की समस्या ना हो उनकी व्यवस्था की जाए ताकि प और किसी प्रकार की समस्या ना आये या प्राइवेसी खत्म ना हो
जनता की आवश्यकताये कल सुबह से पूरी हो जाएगी कलेक्टर साहब ने पक्का आश्वासन दिया है









