*पुलिस अधीक्षक श्री अंकित सोनी के निर्देशन में गुना पुलिस का अपराधियों पर लगातार शिकंजा*
द्वारका न्यूज़ नेशनल नेटवर्क
प्रधान संपादक विक्रम सिंह तोमर
कोतवाली थाना प्रभारी सी पी एस चौहान की तत्पर कार्रवाई
*भुल्लनपुरा क्षेत्र में युवक के साथ जानलेवा मारपीट के मामले में गुना कोतवाली पुलिस की तत्पर कार्यवाही*
*मात्र 01 घंटे के भीतर ही दोंनो आरोपी गिरफ्तार कर जेल पहुंचाए*
गुना पुलिस अधीक्षक श्री अंकित सोनी के निर्देशन में गुना पुलिस द्वारा जिले में अपराध और अपराधियों के विरूद्ध ताबड़तोड़ कार्यवाहियां की जा रहीं है । इसी तारतम्य में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री मानसिंह ठाकुर के मार्गदर्शन एवं सीएसपी गुना श्रीमति प्रियंका मिश्रा के पर्यवेक्षण में गुना कोतवाली थाना प्रभारी निरीक्षक सी.पी.एस. चौहान और उनकी टीम द्वारा बीती रात भुल्लनपुरा क्षेत्र में युवक के साथ जानलेवा मारपीट के मामले में तत्परता से कार्यवाही करते हुए मात्र 01 घंटे के भीतर ही प्रकरण में दोंनो आरोपी गिरफ्तार कर जेल पहुंचा दिए हैं ।
दिनांक 12 अप्रैल 2025 की रात भुल्लनपुरा क्षेत्र में आरोपीगण रोहन नागर एवं अरूण राय के द्वारा रोहित जाटव निवासी वलवंतनगर गुना एवं दीपक अहिरवार के साथ जान से मारने की नियत से लाठी, रॉड से मारपीट की गई थी, इस घटना पर से आरोपीगण के विरूद्ध गुना कोतवाली में अपराध क्रमांक 656/25 धारा 109(1), 115(2), 296(बी), 324(4), 351(3), 3(5) बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना में लिया गया ।
पुलिस अधीक्षक श्री अंकित सोनी के द्वारा प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश दिए गए । निर्देशानुसार गुना कोतवाली थाना प्रभारी निरीक्षक सी.पी.एस. चौहान अपनी टीम के साथ आपरियों की तलाश में सक्रिय हुए और इस हेतु अपना मुखिबर जाल बिछाकर सभी संभावित स्थानों पर सघन दविशें दी गईं । आरोपियों की तलाश में पुलिस की तत्परता, सतर्कता, तकनीकी विश्लेषण, सतत आसूचना संकलन आदि में अथक प्रयासों के परिणाम स्वरूप मात्र 01 घंटे के भीतर ही दोंनो आरोपियों रोहन उर्फ अग्नेश पुत्र राम सिंह नागर उम्र 23 साल निवासी कृष्णानी कॉलोनी गुना एवं अरूण उर्फ छुटका पुत्र नारायण सिंह राय उम्र 25 साल निवासी भुल्लनपुरा गुना को गिरफ्तार कर घटना में प्रयुक्त लाठी व रॉड जप्त की गई एवं विधिवत कार्यवाही उपरांत आरोपियों को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया ।
उपरोक्त के अलावा आरोपी रोहन नागर के द्वारा पूर्व में भी दिनांक 16 जून 2025 को हत्या का प्रयास और अड़ीबाजी की एक घटना को लेकर जिसके विरूद्ध गुना कोतवाली में दर्ज अपराध क्रमांक 361/25 धारा 119, 115(2), 296, 351(3), 324(4), 3(5) इजाफा धारा 119(2), 125 बीएनएस एवं एससीएसटी एक्ट में भी पुलिस को आरोपी रोहन नागर की तलाश थी, उक्त प्रकरण में भी आरोपी की गिरफ्तारी की कार्यवाही की गई है ।
गुना कोतवाली पुलिस की इस तत्पर और प्रभावी कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक सी.पी.एस. चौहान, उपनिरीक्षक चंचल तिवारी, सउिन प्रदीप दीक्षित, प्रधान आरक्षक दिगलेश धाकड़, प्रधान आरक्षक रंजीत रघुवंशी, प्रधान आरक्षक रामकुमार रघुवंशी, आरक्षक जितेन्द्र वर्मा, आरक्षक मनोज रघुवंशी, आरक्षक अनिल रघुवंशी, आरक्षक महेश दिवाकर एवं सैनिक रंजीत रमन की महत्वपूर्ण भूमिका रही है ।
माननीय मुख्यमंत्री महोदय मध्यप्रदेश की मंशा अनुसार एवं बरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशानुसार गुना जिले में अपराधों के प्रति जीरो टॉलरेंस नीति के तहत कार्यवाहियां की जा रहीं हैं एवं जिले में जो कोई भी अपराध घटित करेगा उस पर विधि अनुसार त्वरित रूप से वैधानिक कार्यवाही संपादित करी जाएगी ।









