*वार्ड क्रमांक 3 4 5 और 6 के संयुक्त कचरा डंपिंग जोन प्रताप छात्रावास को कचरा मुक्त कराया* *विक्रम सिंह तोमर*
https://www.facebook.com/share/v/1AGR8fTRMW/
प्रेस नोट
*वार्ड क्रमांक 3 4 5 और 6 के संयुक्त कचरा डंपिंग जोन प्रताप छात्रावास को कचरा मुक्त कराया* *विक्रम सिंह तोमर*
आज वार्ड क्रमांक 3 और 4 की सीमा के नजदीक
स्थित प्रताप छात्रावास जो कि कचरा डंपिंग जोन था यहां पर वार्ड 3,4,5,6 का कचरा फेंका जाता था इस कचरे की समस्या पिछले 20-25 सालों से बनी हुई थी
इस क्षेत्र के नागरिको ने नगर पालिका अध्यक्ष, वार्ड के पार्षद,विधायक, गुना सांसद को कई बार आवेदन दिया
जनसुनवाई में आवेदन दिया लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की
इसके बाद कुछ सामाजिक नागरिक सवर्ण आर्मी के जिला अध्यक्ष विक्रम सिंह तोमर के कार्यालय में आकर उन्होंने मुझसे संपर्क किया
कहा की विक्रम तोमर जी आप हमारी समस्या का समाधान करवाये
इस विषय में मैंने
स्वच्छ भारत अभियान मिशन के कमिश्नर साहब नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय जी जिला कलेक्टर महोदय और नगर पालिका की सीएमओ सुश्री मंजूषा खत्री जी को आवेदन एवं ईमेल के माध्यम से सूचना देकर इस समस्या को खत्म करने की जन सामान्य की आवाज उठाई
इसी क्रम में नगर पालिका सी एम ओ सुश्री मंजूषा खत्री जी ने सकारात्मक एवं सार्थक प्रयास करते हुए नगर पालिका क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले वर्ड 3-4-5-6 के कचरा डंपिंग जोन को प्रताप छात्रावास से हटा दिया है क्योंकि इससे क्षेत्र में बीमारियां फैल रही थी साथ ही इस क्षेत्र में शांति पब्लिक स्कूल, एक सरकारी स्कूल जाटपुरा एवं गुना के क्षेत्रीय सांसद ज्योतिराज सिंधिया का कार्यालय एवं न्यायालय के दो न्यायाधीश महोदय के मकान एवं पोस्ट ऑफिस भी इसी रोड पर स्थित है इससे लोगों को निकलने में इस रास्ते भी समस्या होती थी
दुकानदार और सब्जी बेचने वाले भी और चाट के ठेले वाले भी अपना कचरा यहां पर डालते थे डंपिंग जोन होने के कारण यह समस्या बढ़ गई थी
असहनीय बदवू,
लोगों में मच्छर मलेरिया और अन्य संक्रामक रोग फैल रहे थे इस दिशा में हमने सकारात्मक दृष्टिपूर्ण व्यवहार दिखाते हुए सभी नागरिकों के सहयोग के लिए प्रयास किया और हमारी मेहनत सफल हुई इस स्थान पर अब कचरा डंपिंग जोन बंद हो गया है और इसके बाद नगर पालिका सीएमओ मैडम ने इस स्थान को फायर ब्रिगेड की मशीन से पानी से धुलवा दिया है और नालियां साफ कर दीं गई हैं
इससे क्षेत्रवासियों में खुशी की लहर दौड़ पड़ी है
25 साल से प्रताप छात्रावास के निवासी वार्ड नंबर 3 वार्ड नंबर 4 वार्ड नंबर 5 वार्ड नंबर 6 के निवासी इस कचरा डंपिंग जोन से परेशान थे आज माई और श्री टेकरी सरकार के आशीर्वाद से एवं कमिश्नर साहब, जिला प्रशासन विशेष रूप से नगर पालिका सीएमओ मैडम सुश्री मंजूषा खत्री जी के सार्थक सकारात्मक प्रयास के द्वारा
मात्र 3 दिन में यह डंपिंग जोन बंद हो गया है और आज इसकी फायर ब्रिगेड के माध्यम से वॉटर कैनल के द्वारा धुलाई की गई सभी नागरिकों से आग्रह है स्वच्छ भारत अभियान में सहयोग करें गंदगी ना करें अगर आपके क्षेत्र में गंदगी है
तो हमें सूचना करें प्रशासन से मिलकर आपकी मदद जरूर करेंगे आपका भाई विक्रम सिंह तोमर









