**EWS जन-जागरूकता एवं जनसम्पर्क भारत यात्रा**
द्वारका न्यूज़ नेशनल नेटवर्क
प्रधान संपादक विक्रम सिंह तोमर
सभी धर्मों के सामान्य वर्ग के आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के छात्रों के हित में लागू **ईडब्ल्यूएस आरक्षण व्यवस्था** में आवश्यक सुधारों को लेकर
**राजपूत करणी सेना (कालवी विचारधारा)** द्वारा देशव्यापी **जन-जागरूकता एवं जनसम्पर्क भारत यात्रा** का आयोजन किया जा रहा है।
इस यात्रा के प्रमुख
**श्री अनुराग प्रताप सिंह राघव** एवं
**श्री विक्रम सिंह धोधलिया**
अब तक बाइक द्वारा लगभग **14,000 किलोमीटर** की यात्रा पूर्ण कर चुके हैं। राजस्थान के चुरू जिले से प्रारंभ हुई यह यात्रा राजस्थान, दिल्ली, उत्तर प्रदेश होते हुए आज **मध्यप्रदेश के गुना जिले** पहुँची है।
ईडब्ल्यूएस आरक्षण (10%) के प्रावधान हेतु शासन का आभार व्यक्त करते हुए, इस योजना की शर्तों के सरलीकरण एवं प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर अनेक महत्वपूर्ण मांगों को जन-जन तक पहुँचाने के उद्देश्य से एक **प्रैस कॉन्फ्रेंस** आयोजित की जा रही है।
**प्रैस कॉन्फ्रेंस विवरण**
???? **दिनांक:** 25/12/2025
⏰ **समय:** दोपहर 12.30 बजे
???? **स्थान:** राधे हाइट्स, तृतीय तल,
वंदना स्कूल से पहले, पेट्रोल पंप के सामने, गुना
इस अवसर पर ईडब्ल्यूएस आरक्षण से जुड़ी प्रमुख मांगों, छात्रों की समस्याओं एवं भविष्य की कार्ययोजना पर विस्तृत चर्चा की जाएगी।
अतः आपसे विनम्र अनुरोध है कि निर्धारित समय पर उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की कृपा करें।
**संपर्क:**
???? **9589175602**









