*प्राइवेट स्कूलों की मनमानी के खिलाफ सवर्ण आर्मी गुना ने सौंपा जिला शिक्षा अधिकारी गुना को ज्ञापन* 

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

*प्राइवेट स्कूलों की मनमानी के खिलाफ सवर्ण आर्मी गुना ने सौंपा जिला शिक्षा अधिकारी गुना को ज्ञापन* 

 द्वारका न्यूज़ नेशनल नेटवर्क

प्रधान संपादक

स्वर्ण आर्मी के जिला अध्यक्ष विक्रम सिंह तोमर ने बताया की कई गरीब बच्चों के माता-पिता ने हमसे संपर्क किया और हमें सूचना दी की कुछ प्राइवेट स्कूल एमपी बोर्ड और सीबीएसई माध्यम के स्कूलों में यदि गरीब बच्चे एक भी दिन उनकी स्कूल यूनिफॉर्म की ड्रेस या कोट पहनकर नहीं जाते हैं तो स्कूल प्रबंधन द्वारा उन्हें परेशान किया जाता है या स्कूल से घर भगा दिया जाता है

एवं स्कूल में कॉपियां किताबें स्कूल यूनिफॉर्म के लिए भी किसी दुकान विशेष से खरीदने पर जोर डाला जाता है जिससे गरीब माता-पिता विशेष कर जो मजदूरी करते हैं दुकानों पर काम करते हैं झाड़ू पोछा लगाने काम करते हैं ऐसे माता-पिता और उनके बच्चों को समाज में नीचा देखना पड़ता है इन सभी समस्याओं से हमने जिला शिक्षा अधिकारी जी को अवगत कराया और मांग करी कि तत्काल जो इस तरह के कार्य कर रहे हैं उन् स्कूलों पर अनुशासनातमक कार्रवाई की जावे

गरीब माता-पिता की मांग पर सर्दियों में बच्चों के पास गर्म कपड़े न होने पर किसी भी रंग की स्कूल स्वेटर या कोट या जैकेट पहनकर अब बच्चे स्कूल जा सकेंगे चाहे CBSE हो MP बोर्ड

स्कूल प्रबंधन अब उन बच्चों पर बेवजह बाजार से किताबें या कोर्स खरीदने पर वर्क बुक आदि बनाने पर अब जबरदस्ती नहीं कर सकेगा

आज जिला शिक्षा अधिकारी महोदय ने 24 घंटे के भीतर हमारे ज्ञापन पर प्रतिक्रिया देते हुए आदेश जारी किया आपका हृदय से आभार विक्रम सिंह तोमर जिला अध्यक्ष सवर्ण आर्मी

गुना मध्य प्रदेश

Vikram singh tomar
Author: Vikram singh tomar

DWARKA NEWS NATIONAL NETWORK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें