*पुलिस अधीक्षक श्री अंकित सोनी के निर्देशन में गुना पुलिस का अपराधियों पर सख्त शिकंजा*
द्वारका न्यूज़ नेशनल नेटवर्क
प्रधान संपादक विक्रम सिंह तोमर
*चांचौडा थाना पुलिस सक्रिय कार्यवाही, दो शातिर बाईक चोर गिरफ्तार*
*आरोपियों से चोरी की 06 मोटर सायकिलें बरामद*
गुना पुलिस अधीक्षक श्री अंकित सोनी के द्वारा जिले में अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण एवं कानून व्यवस्था को मजबूती प्रदान करने हेतु दिये जा रहे निरंतर निर्देशों के तहत गुना पुलिस द्वारा अपराधियों पर ताबड़तोड़ कार्यवाहियां की जा रहीं हैं । इसी तारतम्यं में अतिरिक्तह पुलिस अधीक्षक श्री मानसिंह ठाकुर के मार्गदर्शन एवं एसडीओपी चांचौडा श्री मनोज कुमार झा के पर्यवेक्षण में चांचौडा थाना प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार मेहरा के नेतृत्व में बीनागंज चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक अजय प्रताप सिंह और उनकी टीम को एक महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है, जिसमें चोरी की बाईक के साथ दो शातिर बाईक चोर गिरफ्तार किए गए एवं जिनके कब्जे से चोरी की कुल 06 मोटर साइकिलें बरामद हुई हैं ।
दिनांक 20 दिसंबर 2025 को फरियादी संजू पुत्र गजराज सिंह मीना ग्राम अजगरी थाना चांचौडा के द्वारा चांचौड़ा थाना क्षेत्र की बीनागंज चौकी पर रिपोर्ट करते हुए बताया था कि दिनांक 20 दिसंबर 2025 की शाम को वह अपनी हीरो एचएफ डीलक्स मोटर सायकिल क्रमांक MP08 MQ 9651 से बीनागंज सामान खरीदने आया था, जिसे गोयारोड तिराहे पर खडी करके सामान खरदीने चला गया जब वापस लौटकर आया तो देखा उसकी मोटर साइकिल वहां से गायब थी, जिसे कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले गया है । जिस पर से चांचौड़ा थाने में अज्ञात आरोपी के विरुद्ध अप.क्र. 447/25 धारा 303(2) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया गया था ।
मोटर साइकिल चोरी के उपरोक्तउ प्रकरण में बीनागंज चौकी पुलिस द्वारा तत्पर कार्यवाही की गई और प्रकरण के अज्ञात आरोपियों की तलाश व पतारसी हेतु घटना स्थल एवं आसपास के सीसीटीव्ही फुटेज खंगाले गए, जिनके आधार पर घटना स्थल के पास दो व्यक्तियों की पुष्टि की गई । पुलिस द्वारा अपना मुखबिर तंत्र सक्रिय कर चोरी गई बाईक एवं उसे चुराने वाले अज्ञात आरोपियों की तलाश व पतारसी के सघन प्रयास किये गये । जिसके परिणाम स्वरुप बीते रोज मुखबिर सूचना पर बाईक चोरी के उपरोक्त प्रकरण में दो संदेहियों राहुल पुत्र राज सिंह भील उम्र 19 साल निवासी ग्राम पीपलखेड़ी थाना मृगवास एवं दयाराम पुत्र जगन्नाथ भील उम्र 20 साल निवासी ग्राम कुसुमपुरा को हिरासत में लिया गया । जिनसे सख्ती से पूछताछ करने पर उनके द्वारा उक्त मोटर साइकिल चोरी स्वीकारते हुए अन्य मोटर साइकिलें चोरी करना भी स्वीकार किया । पुलिस द्वारा आरोपियों की निसादेही से उक्त चोरी की मोटर साइकिल सहित चोरी की कुल 06 मोटर साइकिलें बरामद की गई हैं । पुलिस द्वारा चोरी करने वाले अन्य आरोपियों को भी चिन्हित किया गया है जिनसे मोटर साइकिल चोरी की अन्य बारदातों का खुलासा किया जावेगा ।
चांचौडा थाना पुलिस की इस कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक मनोज मेहरा, बीनागंज चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक अजयप्रताप सिंह, सउनि रामकृष्ण रघुवंशी, प्रधान आरक्षक सुनील रघुवंशी, प्रधान आरक्षक गिर्राज शर्मा, आरक्षक शुभम मिश्रा, आरक्षक मोनू करारे, आरक्षक अजय समाधिया, आरक्षक नरेन्द्र ओझा, आरक्षक अशोक बारिया, आरक्षक संजय सोलंकी, आरक्षक राजू रजक, एसएएफ आरक्षक लखन, एसएएफ आरक्षक धीरज, एसएएफ आरक्षक विष्णु एवं सायबर सेल से आरक्षक कुलदीप यादव की सराहनीय भूमिका रही है ।









