- कांग्रेस सांसद दिग्विजय ने PM मोदी की फोटो पोस्ट की, लिखा- नेताओं के चरणों में बैठने वाला CM-PM बना
द्वारका न्यूज़ नेशनल नेटवर्क
प्रधान संपादक विक्रम सिंह तोमर
- कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने CWC बैठक शुरू होने से ठीक पहले सोशल मीडिया पर एक ऐसा पोस्ट किया है, जिसने राजनीतिक गलियारों में चर्चा तेज कर दी है. उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पुरानी तस्वीर साझा की है, जिसमें मोदी लालकृष्ण आडवाणी के पैरों के पास बैठे नजर आते हैं.दिग्विजय सिंह ने तस्वीर के साथ लिखा, \’RSS का जमीनी स्वयंसेवक और बीजेपी का जमीनी कार्यकर्ता नीचे बैठकर सीएम और पीएम बना… यह संगठन की शक्ति है.\’
- मैं शुरू से कहता आ रहा हूं कि मैं RSS की विचारधारा का विरोधी हूं।ये संविधान और देश के कानूनों को नहीं मानते हैं।
मैं उनकी संगठन क्षमता का प्रशंसक हूं क्योंकि एक संस्था जो कि पंजीकृत भी नहीं, वह देश में इतनी शक्तिशाली हो गई है कि देश के प्रधानमंत्री ने लाल किले से कहा कि यह विश्व का सबसे बड़ा NGO है
– दिग्विजय सिंह पूर्व मुख्यमंत्री मध्य प्रदेश









