*गुना जिले में भूमाफियाओं पर कठोर कार्रवाई करने गुनिया नदी व सरकारी जमीन पर अतिक्रमण एवं भू माफिया से मुक्त करने हेतु स्वर्ण आर्मी ने दिया ज्ञापन एवं धरना प्रदर्शन*
द्वारका न्यूज़ नेशनल नेटवर्क
प्रधान संपादक
सवर्ण आर्मी के जिला अध्यक्ष विक्रम सिंह तोमर ने बताया गुना जिले में एवं विशेष रूप से गुना शहर में सरकारी जमीनों पर भूमाफिया अतिक्रमण करके अपने कब्जे में ले रहे हैं और कालोनियां काट रहे हैं अवैध रूप से सरकारी पट्टे की जमीन राजस्व अधिकारियों और दलालों की मिली भगत के माध्यम से ट्रांसफर की जा रही है
भू-माफिया से गुना जिले में मुख्य समस्याएं सरकारी और निजी जमीनों पर अवैध कब्ज़े, लोगों को धोखाधड़ी करके उनकी संपत्ति हड़पना, बाहुबलियों का इस्तेमाल कर गरीबों को उजाड़ना, और अधिकारियों की मिलीभगत से राजस्व का नुकसान कराना हैं, जिसके खिलाफ सरकार को सख्त कार्रवाई करना चाहिए और एंटी-भूमाफिया पोर्टल जैसे तंत्र भी बनाए जाय ताकि लोग शिकायत कर सकें.
गुना रजिस्टार ऑफिस में भी संपत्तियों की रजिस्ट्री पर 5 से 10% अतिरिक्त पैसा लिया जाता है
सरकारी एवं मजदूर की भूमि पर कालोनियां कट गई है एवं व्यवसायिक परिसर शहर में खड़े कर दिए गए हैं इन भूमपियों के द्वारा परिसर के नीचे पार्किंग की जमीन नहीं दी जाती जिसके कारण शहर का यातायात बैंडिट होता है एवं नगर पालिका से इन्हें नजूल की भूमि पर या पेट की भूमि पर या अतिक्रमण की भूमि पर मकान बनाने या परिसर बनाने की परमिशन भी मिल जाती है जो की विधि के विपरीत है
सबसे महत्वपूर्ण बातें सरकारी विभागों से सरकारी भूमि के जिले के कागजात गायब हो रहा है या किसी षड्यंत्र के द्वारा उन्हें गायब कर दिया जाता है इसकी विशेष जांच होना चाहिए भूमपिया और अधिकरण का योग खराब कठोर कार्रवाई की जानी चाहिए साथ ही अवैध व्यवसाय कंपलेक्सों को तोड़ देना चाहिए और उन पर सरकारी पार्किंग का निर्माण करना चाहिए









