गुना कलेक्टर श्री किशोर कुमार कन्यालाल का मानवीय चेहरा सामने आया
द्वारका न्यूज़ नेशनल नेटवर्क
प्रधान संपादक विक्रम सिंह तोमर
कलेक्टर श्री कन्याल ने दी 04 हजार रुपये की आर्थिक सहायता
गुना 30 दिसम्बर 2025
कलेक्टर श्री किशोर कुमार कन्याल द्वारा मानवीय संवेदना का परिचय देते हुए एक जरूरतमंद नागरिक को आर्थिक सहायता प्रदान की गई। आवेदक श्रीमती कमलाबाई, पति स्व. कोमल बंजारा, निवासी ग्राम भिलेरा, जिला गुना को रेडक्रॉस के माध्यम से 04 हजार रुपये की आर्थिक सहायता राशि प्रदान की गई। साथ ही कलेक्टर श्री कन्याल ने उनकी पुत्री के विद्यालय में प्रवेश कराए जाने के संबंध में जिला शिक्षा अधिकारी श्री राजेश गोयल को आवश्यक निर्देश भी दिए।









