*गुना में हाट रोड पर बीच सड़क पर खड़ा बिजली का खंबा बना मौत का खंबा सवर्ण आर्मी ने दिया खंबे को हटाने के लिए ज्ञापन* 

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

*गुना में हाट रोड पर बीच सड़क पर खड़ा बिजली का खंबा बना मौत का खंबा सवर्ण आर्मी ने दिया खंबे को हटाने के लिए ज्ञापन* 

 द्वारका न्यूज़ नेशनल नेटवर्क

प्रधान संपादक विक्रम सिंह तोमर 

सवर्ण आर्मी गुना के जिला अध्यक्ष विक्रम सिंह तोमर ने बताया कि नागरिकों ने लगातार इस खंबे को हटाने के लिए जनसुनवाई और नगर पालिका में आवेदन दिए लेकिन फिर भी कोई समाधान नहीं निकला लगभग 1 साल से नागरिक इस खंबे के कारण परेशान हो रहे हैं इस खंबे के बीच में खड़े होने के कारण कई दुर्घटनाएं यहां पर हो चुकी है यह नगर पालिका और विद्युत मंडल के बीच आपसी समन्वय की कमी के कारण खड़ा हुआ है यह दोनों ही विभाग एक दूसरे को जिम्मेदार बताते हैं नागरिकों ने सवर्ण आर्मी से इसकी शिकायत की थी जिसके संबंध में विक्रम सिंह तोमर ने बताया कि हमने नगर पालिका सीएमओ मैडम और विद्युत मंडल के प्रमुख इंजीनियर को जाकर ज्ञापन दिया था इसके बाद आज दिनांक 1 जनवरी 2026 को विद्युत मंडल गुना के द्वारा हमें पत्र लिखकर सूचित किया गया है कि यह खंबा नगर पालिका ही हटाएगी यह उनकी योजना में शामिल नहीं है यह इसके लिए 5% खर्चा नगर पालिका को विस्थापन के लिए देना पड़ेगा।

खराब योजना: सड़क चौड़ी करते समय पुराने खंभों को हटाने की योजना न बनाना।

समन्वय की कमी: पीडब्ल्यूडी और बिजली विभाग के बीच बजट या अनुमति में देरी।

ठेकेदार की गलती: ठेकेदार द्वारा काम ठीक से न करना।

पुराना इंफ्रास्ट्रक्चर: सड़क बनने से पहले खंभे का वहां होना और उसका स्थानांतरण न होना।

 

संक्षेप में, यह एक गंभीर अवसंरचनात्मक समस्या है जिसके लिए सभी संबंधित विभागों को मिलकर समाधान करना ज़रूरी है, ताकि ड्राइवरों और आम जनता की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।

Vikram singh tomar
Author: Vikram singh tomar

DWARKA NEWS NATIONAL NETWORK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें