गुना – कड़ाके की ठंड में कलेक्टर सड़कों पर, शहर घूमकर जरूरतमंदों को खुद बांटे कंबल

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

#गुना – कड़ाके की ठंड में कलेक्टर श्री किशोर कुमार कन्याल ने सड़कों पर,शहर घूमकर जरूरतमंदों को खुद बांटे कंबल

 द्वारका न्यूज़ नेशनल नेटवर्क

प्रधान संपादक विक्रम सिंह तोमर 

आमजन से अपील,अधिकारियों को निर्देश

कोई भी जरूरतमंद असुविधा का न हो शिकार

 

शीत ऋतु के मद्देनज़र कलेक्टर श्री किशोर कुमार कन्याल द्वारा जिले में जरूरतमंद व्यक्तियों को कंबल वितरित किए गए। इस अवसर पर हनुमान चौराहा, हाट रोड, सदर बाजार, जय स्तंभ चौराहा, भुल्लनपुरा तिराहा, हड्डी मील रोड एवं कैंट चौराहा सहित विभिन्न स्थानों का भ्रमण कर कंबल वितरण कर व्यवस्थाओं देखी गई।

 

भ्रमण के दौरान कलेक्टर श्री कन्याल ने कुछ जरूरतमंद व्यक्तियों को रैन बसेरों में ठहराने के लिए मुख्य नगर पालिका अधिकारी को निर्देश दिए। वहीं उपचार की आवश्यकता को देखते हुए एक व्यक्ति का फोटो लेकर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को भेजकर तत्काल उपचार सुनिश्चित करने के लिए निर्देशित भी किया ।

 

उन्होंने कहा शीतकाल के दौरान कोई भी जरूरतमंद व्यक्ति असुविधा का शिकार न हो, इसके लिए सतत निगरानी रखते हुए आवश्यक सहायता उपलब्ध कराई जाए।

 

उन्होंने आम नागरिकों, सामाजिक संस्थाओं एवं जनप्रतिनिधियों से भीषण सर्दी को देखते हुए जरूरतमंद लोगों को कंबल एवं अन्य आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराकर जनहित में सहयोग करने की अपील की।

 

इस दौरान एसडीएम गुना श्रीमती शिवानी पांडे, मुख्य नगर पालिका अधिकारी सुश्री मंजूषा खत्री एवं तहसीलदार श्री जी.एस. बैरवा सहित प्रशासनिक अमला उपस्थित रहा ।

 

#Guna Dr Mohan Yadav CM Madhya Pradesh Jansampark Madhya Pradesh Gwalior Commissioner Home Department of Madhya Pradesh SP Guna MP Directorate of Health Services, Madhya Pradesh Department Of Revenue, Madhya Pradesh Panchayat, Rural Development and Social Welfare Department of Madhya Pradesh

Vikram singh tomar
Author: Vikram singh tomar

DWARKA NEWS NATIONAL NETWORK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें