पुलिस अधीक्षक श्री अंकित सोनी द्वारा सेवानिवृत्ति पर उपनिरीक्षक एवं सहायक उपनिरीक्षकों को दी ससम्मान भावभीनी विदाई* 

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

*पुलिस अधीक्षक श्री अंकित सोनी द्वारा सेवानिवृत्ति पर उपनिरीक्षक एवं सहायक उपनिरीक्षकों को दी ससम्मान भावभीनी विदाई* 

 द्वारका न्यूज़ नेशनल नेटवर्क

प्रधान संपादक विक्रम सिंह तोमर 

पुलिस विभाग से सेवानिवृत्त होने वाले उपनिरीक्षक श्री जयनारायण शर्मा, सहायक उपनिरीक्षक श्री प्रदीप कुमार दीक्षित, सहायक उपनिरीक्षक श्री घासीराम जाटव एवं सहायक उपनिरीक्षक श्री बनबारीलाल सेन को आज गुना पुलिस अधीक्षक श्री अंकित सोनी द्वारा सम्मान पूर्वक भावभीनी विदाई दी गई । विदाई समारोह में पुलिस अधीक्षक श्री अंकित सोनी के साथ अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री मानसिंह ठाकुर, सीएसपी गुना श्रीमति प्रियंका मिश्रा, एसडीओपी गुना श्री विवेक अष्‍ठाना, रक्षित निरीक्षक श्रीमती पूजा उपाध्याय, पीएस टू एसपी निरीक्षक अनिल साहू, मुख्य लिपिक सउनि(अ) अमित मौर्य आदि अधिकारियों सहित पुलिस के अन्य अधिकारीगण व स्टाफ मौजूद रहा ।

 

इस दौरान पुलिस अधीक्षक श्री अंकित सोनी के द्वारा सेवानिवृत्‍त हुए अधिकारियों के उत्कृष्ट, कर्तव्यनिष्ठ, अनुशासित एवं जिम्मेदाराना सेवाकाल की सराहना करते हुए उज्ज्वल भविष्य हेतु शुभकामनाएं दीं गईं । इसी क्रम में पुलिस अधिकारियों द्वारा सेवानिवृत्‍त अधिकारियों का पुष्प मालाओं एवं पुष्प गुच्छ के साथ सम्मानपूर्वक अभिनंदन किया गया तथा पुलिस अधीक्षक श्री सोनी द्वारा उन्हें अंगवस्त्र, श्रीफल, प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिह्न (शील्ड) भेंट कर सम्मानित किया गया ।

 

सेवानिवृत्त अधिकारियों ने अपने संबोधन में सेवाकाल के दौरान पूर्ण सहयोग और समर्थन के लिए पुलिस अधीक्षक श्री अंकित सोनी सहित सभी अधिकारियों एवं सहकिर्मयों के प्रति आभार व्यक्त किया तथा साथ मिलकर किए गए सेवा कार्यों को यादगार बताते हुए भावात्मक उदभार व्यक्त किए ।

Vikram singh tomar
Author: Vikram singh tomar

DWARKA NEWS NATIONAL NETWORK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें