सवर्ण आर्मी की मासिक समीक्षा बैठक में एक दर्जन कार्यकर्ताओं को दिलाई गई पद की शपथ

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

*सवर्ण आर्मी की मासिक समीक्षा बैठक में एक दर्जन कार्यकर्ताओं को दिलाई गई पद की शपथ*

द्वारका न्यूज़ नेशनल नेटवर्क

प्रधान संपादक गुना

https://chat.whatsapp.com/IRzczQTYWllLY8Mh5KO0sF

सवर्ण आर्मी जिला गुना के अध्यक्ष विक्रम सिंह तोमर ने बताया कि आज क्षेत्रीय कार्यालय अन्नपूर्णा कॉलोनी गुना में सवर्ण आर्मी की मासिक समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया था इस कार्यक्रम का प्रमुख उद्देश्य नए सदस्यों को संगठन से जोड़ना और उन्हें समाज सेवा के विभिन्न क्षेत्रों में प्रतिनिधित्व करने के लिए तैयार करना रहा

सवर्ण आर्मी एक सामाजिक संगठन है इसका राजनीति से कोई लेना-देना नहीं है हमारा उद्देश्य समाज में आर्थिक आधार पर शैक्षिक समानता लागू करने का है साथ ही बेरोजगारी भ्रष्टाचार,अतिक्रमण पर्यावरण प्रदूषण एवं नारी सशक्तिकरण दिशा में काम करना है साथ ही आने वाले समय में महिलाओं को भी संगठन में शामिल कर उन्हें विभिन्न पदों पर नियुक्ति दी जाएगी ताकि भविष्य में हो सके एवं अपने अधिकार और आत्मसम्मान की बात स्वयं कर सके संगठन का विस्तार आगामी समय में चारों तहसीलों में चारों विधानसभा में राघोगढ़ बमोरी, चाचौड़ा, गुना में किया जाना है

हमारी केंद्र शासन और मध्य प्रदेश शासन से मांग है कि ईडब्ल्यूएस में फॉर्म भरने वाले उम्मीदवारों को आयु में 5 वर्ष की छूट मिले निशुल्क आवेदन फीस हो एवं वरीयता क्रम में प्राथमिकता मिले।

इस अवसर पर निरंजन शर्मा अंडरटेकर शर्मा दिलीप धाकड़ पवन धाकड़ सुनील राजपूत गौरव शर्मा आदि लोगों ने पद की शपथ ली

Vikram singh tomar
Author: Vikram singh tomar

DWARKA NEWS NATIONAL NETWORK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें