ब्रेकिंग न्यूज़
गुना जिला.के चाचौड़ा विकासखंड के ग्राम लीलबे काला पंचायत जलालपुर में आदिवासी भील समाज की सामाजिक माहा पंचायत में कई सामाजिक निर्णय पर मोहर लगी
द्वारका न्यूज़ नेशनल नेटवर्क
प्रधान संपादक विक्रम सिंह तोमर
अब शादी ब्याह में डीजे और कंजरी पूरी तरह बंद
गोट पूजन में कटोरा और ताली बंद रात्रि 10:00 बजे से पहले पहुंचना होगाबारात गांव के छोटे-मोटे झगड़ा और विवाद अब गांव की कमेटी आपस में बैठकर निपटारा करेगी
शादी ब्याह में 500 ग्राम से ज्यादा चांदी नहीं चढ़ाना अगर कोई मांग करता है तो गांव की समिति दुल्हन एवं दूल्हा पक्ष से बात करेगी अधिक से अधिक सामूहिक विवाह सम्मेलन आयोजित होगा
मृत्यु भोज में भी सिर्फ कन्या भोज होगा बड़ा आयोजन नहीं होगा बर्तन उसमें भी बंद किया गया पेरावनी केवल एक एक ही होगी
प्रत्येक गांव में बनाई गई निगरानी समिति प्रत्येक गांव में 20 से 25 लोगों की होगी यह समिति जो गांव में हर प्रकार का निर्णय लेगी
अभी तक 10 से 15 गांव में समितियां बनाकर नियम लागू हो गए हैं बाकी गांव में प्रयास जारी









