*जज्जी बस स्टेण्ड पर बस में सबार महिला के बैग से जेबर व नगदी चोरी के प्रकरण का सफल खुलासा*

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

*पुलिस अधीक्षक श्री अंकित सोनी के सशक्त एवं संवेदनशील नेतृत्व में अपराधियों पर गुना पुलिस का सख्त शिकंजा*

 द्वारका न्यूज़ नेशनल नेटवर्क

प्रधान संपादक विक्रम सिंह तोमर 

*जज्जी बस स्टेण्ड पर बस में सबार महिला के बैग से जेबर व नगदी चोरी के प्रकरण का सफल खुलासा*

 

*गुना कोतवाली सहित पुलिस की विशेष टीम की अथक मेहनत से शिवपुरी जिले का शातिर आरोपी गिरफ्तार*

 

*आरोपी से लगभग दो लाख रुपये मूल्य के जेवर बरामद*

 

गुना पुलिस अधीक्षक श्री अंकित सोनी के सशक्त, कुशल एवं संवेदनशील नेतृत्व में गुना पुलिस द्वारा जिले में संपत्ति संबंधी अपराधों में निरंतर त्वरित एवं सख्त कार्यवाहियां की जा रही हैं । इसी क्रम में अतिरिक्‍त पुलिस अधीक्षक श्री मानसिंह ठाकुर के मागदर्शन एवं सीएसपी गुना श्रीमती प्रियंका मिश्रा के पर्यवेक्षण में गुना कोतवाली एवं पुलिस की विशेष टीम द्वारा बस में महिला के बैग से जेबर व नगदी चोरी की सनसनीखेज बारदात का सफल खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार करने में महत्वपूर्ण सफलता अर्जित की गई है ।

 

उल्‍लेखनीय है कि फरियादिया श्रीमति रीना राव उम्र 35 साल निवासी फतेहगढ़ जिला गुना द्वारा गुना कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी कि दिनांक 13 अगस्त 2025 को वह गुना के जज्जी बस स्‍टेण्‍ड से फतेहगढ़ जाने के लिये एक बस में बैठी थी, बस के चलने से पूर्व वह अपना बैग बस में रखकर कुछ समय के लिए नीचे उतरी थी । फतेहगढ़ पहुंचने पर जब उसने बैग को चैक किया तो उसमें रखे सोने-चांदी के जेबर एवं नगदी 16,000/- रूपये गायब मिले । उसे संदेह है कि जज्जी बस स्टेण्ड पर बस में बैग रखे रहने के दौरान उन्हें किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा चोरी कर लिया है । उक्त रिपोर्ट पर से अज्ञात आरोपी के विरूद्ध गुना कोतवाली में अप.क्र. 463/25 धारा 305(सी) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर प्रकरण की विवेचना प्रारंभ की गई ।

 

पुलिस अधीक्षक श्री अंकित सोनी द्वारा संपत्ति संबंधी अपराधों में त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाही हेतु दिए जा रहे निरंतर निर्देशों के तहत पुलिस द्वारा महिला के बैग से नगदी व जेबर चोरी के उपरोक्‍त प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए अज्ञात आरोपी की पहचान के तत्काल प्रयास शुरू किए गए और इस हेतु घटना स्‍थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए साथ ही अन्य तकनीकी साक्ष्यों के विश्लेषण एवं मुखिबर तंत्र के सहयोग से अज्ञात आरोपी की पहचान के लगातार प्रयास किए गए । इसमें पुलिस की सतर्कता, प्रभावी तकनीकी विश्लेषण एवं सतत सूचना संकलन के परिणाम स्वरूप अज्ञात आरोपी की पहचान शिवपुरी जिले के कोलारस निवासी शाहिद खांन के रूप में सुनिश्चत कर जिसकी गिरफ्तारी हेतु सघन दविशें दी गईं । आरोपी की तलाश के क्रम में गत दिनांक 04 फरवरी 2026 को आरोपी के संबंध में मुखबिर की सटीक सूचना पर पुलिस द्वारा त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाही करते हुए संदेही आरोपी शाहिद पुत्र अकरम खांन उम्र 26 साल निवासी कोलारस जिला शिवपुरी को हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर उसके द्वारा उक्त चोरी करना स्वीकार किया । इसके बाद पुलिस द्वारा आरोपी की निशादेही से प्रकरण में चोरी हुए जेबर सोने के छोटे-छोटे 05 पैण्डल, नथ, बिंदिया, चांदी की पायलें, कमर का गुच्छा कुल कीमती करीबन 02 लाख रुपये के जप्त किए गए ।

 

इस प्रकार पुलिस की सतर्कता, तत्परता और प्रभावी तकनीकी विश्लेषण के चलते आरोपी की गिरफ्तारी एवं चोरी गए जेवरों की बरामदगी संभव हो सकी । गुना पुलिस नागरिकों की सुरक्षा और अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही हेतु सदैव प्रतिबद्ध है ।

 

गुना कोतवाली पुलिस की सक्रिय एवं सफल कार्यवाही में इंचार्ज थाना प्रभारी उपनिरीक्षक कुशल पाल, सउनि हरिचरण मीणा, प्रधान आरक्षक उमेश शर्मा, आरक्षक नरेंद्र रघुवंशी, आरक्षक हाकिम यादव, आरक्षक महावीर रघुवंशी एवं साइबर सेल से पुलिस की विशेष टीम के आरक्षक कुलदीप यादव, आरक्षक भूपेंद्र खटीक, आरक्षक अभयराज रघुवंशी, आरक्षक नीलेश रघुवंशी, आरक्षक राजीव रघुवंशी, आरक्षक संजय जाट, आरक्षक नवदीप अग्रवाल व आरक्षक आदित्य सिंह कौरव का उल्‍लेखनीय योगदान रहा है ।

Vikram singh tomar
Author: Vikram singh tomar

DWARKA NEWS NATIONAL NETWORK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें