महाकाल मंदिर के कोटितीर्थ मे भी है अनोखा शिवलिंग उज्जैन।
द्वारका न्यूज़
नेशनल नेटवर्क प्रधान संपादक
विक्रम सिंह तोमर
कालो के काल बाबा महाकाल के दरबार में आने वाले श्रद्धालु गर्भग्रह में बाबा महाकाल के दर्शन करते ही हैं लेकिन महाकालेश्वर मंदिर के कोटि तीर्थ में एक अनोखा शिवलिंग है जो की सदैव जलमग्न रहता है और यहां आने वाली प्राकृतिक आव से उसका जलाभिषेक भी होता रहता है। इस अनोखे शिवलिंग के बारे में जानकारी देते हुए महाकाल मंदिर के पुजारी पंडित राम शर्मा ने बताया कि श्री महाकालेश्वर मंदिर के कोटि तीर्थ मे एक अनोखा शिवलिंग है जो कि हमेशा जलमग्न रहता है। यह शिवलिंग कुंड के तल में स्थित है जिसके दर्शन प्रतिवर्ष महाशिवरात्रि के पहले कुंड की होने वाली सफाई के दौरान होते हैं। पंडित राम शर्मा ने बताया कि कोटि तीर्थ दुर्लभ शैली से बना कुंड है जहां भगवान हनुमान जी ने राम राज्याभिषेक के समय यह जल प्रवाहित किया था। बाबा महाकाल की प्रतिदिन होने वाली आरती के समय इसी जल से भगवान का अभिषेक किया जाता है। #MahakalTempleUjjain #KotitirthKund #ShivlingaWunder #UjjainTourism #mahashivratrifestival









