*बोहरा कॉलोनी में बुजुर्ग से मारपीट कर, लूट के मामले में गुना कोतवाली पुलिस की त्वरित कार्यवाही*

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

*पुलिस अधीक्षक श्री अंकित सोनी के सशक्त नेतृत्व में गुना पुलिस का अपराधियों पर सख्त शिकंजा*

 द्वारका न्यूज़ नेशनल नेटवर्क

प्रधान संपादक विक्रम सिंह तोमर

*बोहरा कॉलोनी में बुजुर्ग से मारपीट कर, लूट के मामले में गुना कोतवाली पुलिस की त्वरित कार्यवाही*

*मात्र 24 घंटे के भीतर एक आरोपी गिरफ्तार, लूट की राशि बरामद*

             गुना पुलिस अधीक्षक श्री अंकित सोनी के सशक्त एवं संवेदनशील नेतृत्व में गुना पुलिस द्वारा जिले में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध लगातार प्रभावी और सख्त कार्यवाहियां की जा रहीं हैं । इसी क्रम में अतिरिक्‍त पुलिस अधीक्षक श्री मानसिंह ठाकुर के मागदर्शन एवं सीएसपी श्रीमती प्रियंका मिश्रा के पर्यवेक्षण में गुना कोतवाली इंचार्ज थाना प्रभारी उपनिरीक्षक रुहिल शर्मा और उनकी टीम द्वारा गत दिवस बोहरा कालोनी क्षेत्र में एक बुजुर्ग के साथ मारपीट कर लूट करने के मामले में त्वरित कार्यवाही करते हुए मात्र 24 घंटे के भीतर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है ।

               उल्लेखनीय है कि फरियादी गजेन्द्र सिंह बैस निवासी जेसीआई पार्क के सामने चौधरन की बाडी, गुना द्वारा दिनांक 09 मार्च 2026 को गुना कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी, कि दिनांक 08 मार्च 2026 को वह चाय का सामान लेने पास ही की डेयरी पर गया था सामान लेकर वापस घर लौटते समय नूर भाई के घर के सामने दो लडके मिले जिनमें से एक लडके ने उसके सिर में डंडा मारा जिससे वह नीचे गिर पडा और उसकी जेब से पर्स निकाल कर भाग गए । पर्स में पांच हजार रुपये नकदी, आधार कार्ड, पैन कार्ड व दुकान के किराए की कुछ रशीदें रखी थी । मौके पर उसके भतीजे तथा मौजूद लोगों ने बताया कि लूट करने वाले युवकों में एक का नाम अरवाज खान निवासी पवन कालोनी एवं दूसरे का नाम दानिश खान निवासी नाज होटल के पास है । जिस पर से गुना कोतवाली में दोनों आरोपियों के विरुद्ध अप.क्र. 109/26 धारा 309(6) बीएनएस के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई ।

               प्रकरण की गंभीरता को दृष्टिगत रखते हुए गुना कोतवाली पुलिस द्वारा प्रकरण में तत्काल कार्यवाही करते हुए आरोपियों की तलाश प्रारंभ की गई । पुलिस द्वारा अपना मुखबिर तंत्र सक्रिय कर जिनकी गिरफ्तारी हेतु संभावित ठिकानों पर सघन दबिशें दी गई । जिसके फलस्वरूप आज दिनांक 10 मार्च 2026 को आरोपी अरवाज पुत्र अजमेरी खान उम्र 20 साल निवासी पवन कालोनी, गुना को गिरफ्तार कर लिया गया । पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म स्वीकार करते हुए बताया कि हिस्से में मिली लूट की राशि में से दो हजार रुपये उसने खर्च कर दिए हैं तथा शेष पांच सौ रुपये उसके पास है । उक्त राशि को पुलिस द्वारा विधिवत जप्त कर लिया गया । गिरफ्तारशुदा आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया है । प्रकरण में शेष फरार दूसरे आरोपी की तलाश जारी है, जिसे शीघ्र गिरफ्तार किया जाएगा ।

               गुना कोतवाली पुलिस की इस कार्यवाही में इंचार्ज थाना प्रभारी उपनिरीक्षक रुहिल शर्मा, सउनि देवनारायण शर्मा, प्रधान आरक्षक नवनीत श्रीवास्तव, प्रधान आरक्षक प्रवीण दीवान, आरक्षक रवि जाट, आरक्षक विशाल माथुर, आरक्षक जितेन्द्र वर्मा, आरक्षक मनोज रघुवंशी, आरक्षक श्रीकांत व्यास एवं आरक्षक प्रकाश ग्वाल की विशेष भूमिका रही है ।

Vikram singh tomar
Author: Vikram singh tomar

DWARKA NEWS NATIONAL NETWORK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें