मध्य प्रदेश के गुना में भाजपा विधायक पन्नालाल शाक्य ने दिव्यांगों को ट्राईसाइकिल वितरण के दौरान विवादित बयान दिया है। उन्होंने कहा कि “10 रुपए की भीख मांगने के लिए ट्राईसाइकिल नहीं दी है, सामाजिक हित के लिए सोचो।” यह बयान किट वितरण कार्यक्रम के दौरान दिया गया जो अब वायरल हो रहा है।







