मप्र के शिवपुरी जिले में प्रायमरी स्कूल के शिक्षक को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आवाज़ की नकल करना भारी पड़ गया है। बीजेपी विधायक की शिकायत पर उन्हें निलंबित कर दिया गया है

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

▪️मोदी की मिमिक्री करने पर शिक्षक निलंबित..!

मप्र के शिवपुरी जिले में प्रायमरी स्कूल के शिक्षक को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आवाज़ की नकल करना भारी पड़ गया है। बीजेपी विधायक की शिकायत पर उन्हें निलंबित कर दिया गया है।

 

जिले के पोहरी विकासखंड के शासकीय प्राथमिक विद्यालय, आदिवासी मोहल्ला, सेमरखेड़ी में साकेत पुरोहित ने गैस की कीमतें बढ़ने पर एक छोटा सा वीडियो बनाया।

इसमें वे मोदी की आवाज़ की नकल करते दिखाई दे रहे हैं।

 

वीडियो वायरल होते ही पिछोर (शिवपुरी) से बीजेपी विधायक प्रीतम लोधी ने जिला शिक्षा अधिकारी को लिखित शिकायत की।

विधायक का पत्र मिलते ही जिला शिक्षा अधिकारी ने रात साढ़े दस बजे ऑफिस खुलवाकर शिक्षक साकेत पुरोहित का निलंबन आदेश जारी कर दिया।

इसमें लिखा है कि शिक्षक ने जो वीडियो पोस्ट किया है वो आपत्तिजनक है और समाज में अशांति फैलाने के उद्देश्य से वायरल किया गया है।

 

🔸

वैसे वीडियो में न किसी का नाम लिया गया है और न किसी के लिए अपमानजनक शब्दों का प्रयोग किया गया है।

अशांति फैलाने जैसी कोई बात भी इसमें नहीं है।

Vikram singh tomar
Author: Vikram singh tomar

DWARKA NEWS NATIONAL NETWORK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें