भोपाल में हत्या के आरोपी आसिफ उर्फ बम का शॉर्ट एनकाउंटर, पुलिस ने कहा- भागने की कोशिश कर रहा था
द्वारका न्यूज़ नेशनल नेटवर्क
प्रधान संपादक विक्रम सिंह तोमर
1 अप्रैल 2026
भोपाल
भोपाल में क़त्ल के आरोपी आसिफ उर्फ बम का शॉर्ट एनकाउंटर हुआ है.
पुलिस जब उसे पकड़कर गिरफ्तार कर भोपाल ला रही थी, तब रातीबड़ के पास उसने भागने की कोशिश की.
इसी दौरान पुलिस की गोली लगने से आसिफ बम घायल हो गया. इसके बाद उसे हमीदिया अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है.
भोपाल के अशोका गार्डन में होटल संचालक विजय मेवाड़ा की चाकू घोंपकर हत्या करने वाले मुख्य आरोपी आसिफ उर्फ बम को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तारी के दौरान आसिफ ने पुलिस टीम पर फायरिंग की। इसके जवाब में पुलिस ने भी उस पर गोलियां चलाईं। इसमें आसिफ के पैर में गोली लगी और वो वहीं गिर गया। पुलिस ने मौका पाकर उसे काबू में कर लिया। फिलहाल कड़ी सुरक्षा में उसे हमीदिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस उसके स्वस्थ होने का इंतजार कर रही है। इसके बाद उससे पूछताछ की जाएगी।
दरअसल दो दिन पहले होटल संचालक विजय मेवाड़ा अपने कर्मचारियों के साथ अशोका गार्डन में था। वहां उनके कर्मचारियों और आसिफ के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। जब विजय दोनों पक्षों के बीच मामला शांत कराने आगे आया, तो आसिफ और उसके दो साथियों ने उस पर चाकू से हमला कर दिया। इस हमले में विजय मेवाड़ा की मौके पर ही मौत हो गई थी। इस वारदात में शामिल दो अन्य आरोपी पहले ही गिरफ्त में आ चुके थे, जबकि मुख्य आरोपी आसिफ फरार था। पुलिस ने उस पर 30 हजार रुपये का ईनाम घोषित किया था।







