चंद घंटों में गुम नाबालिग बालक को सुरक्षित परिजनों से मिलाया

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

👮‍♂️ कुंभराज थाना पुलिस की संवेदनशीलता और तत्परता का सराहनीय उदाहरण 👶

  द्वारका न्यूज़ नेशनल नेटवर्क

प्रधान संपादक

विक्रम सिंह तोमर 1 अप्रैल 2026

गुना मध्य प्रदेश

चंद घंटों में गुम नाबालिग बालक को सुरक्षित परिजनों से मिलाया

📅 दिनांक 01 अप्रैल 2026 को डायल 112 पर सूचना प्राप्त हुई कि भामावद तिराहे पर लगभग 02 वर्षीय एक बालक अकेला घूमता हुआ मिला है, जो अपना नाम-पता बताने में असमर्थ था।

सूचना मिलते ही डायल 112 स्टाफ ने तत्काल मौके पर पहुंचकर बालक को सुरक्षित अपने साथ लिया और थाना कुंभराज लेकर आए।

🔍 थाना पुलिस द्वारा बालक की पहचान हेतु त्वरित प्रयास करते हुए उसकी फोटो सोशल मीडिया एवं अन्य माध्यमों से प्रसारित की गई।

✅ प्रयासों के परिणामस्वरूप बालक की पहचान निखुज मीना (उम्र लगभग 02 वर्ष), निवासी कालेनी वार्ड क्रमांक 05 के रूप में हुई।

👨‍👩‍👦 सूचना मिलने पर बालक के परिजन थाना पहुंचे, जहां आवश्यक पुष्टि के उपरांत बालक को सुरक्षित उनके सुपुर्द किया गया।

💙 गुना पुलिस – सेवा, सुरक्षा और संवेदनशीलता के साथ सदैव तत्पर

Vikram singh tomar
Author: Vikram singh tomar

DWARKA NEWS NATIONAL NETWORK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें