एमपी में कांग्रेस को बड़ा झटका: दतिया विधायक राजेंद्र भारती को दोषी माना , 25 साल पुराने बैंक घोटाले से जुड़ा है मामला

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

एमपी में कांग्रेस को बड़ा झटका: दतिया विधायक राजेंद्र भारती को दोषी माना , 25 साल पुराने बैंक घोटाले से जुड़ा है मामला

द्वारका न्यूज़ नेशनल नेटवर्क

प्रधान संपादक विक्रम सिंह तोमर

1 अप्रैल 2026

दतिया

दतिया से कांग्रेस विधायक राजेंद्र भारती की मुश्किलें बढ़ गई हैं। बैंक एफडी धोखाधड़ी मामले में दोषी करार दिए जाने के बाद कोर्ट ने उन्हें तिहाड़ जेल भेज दिया है। राजेंद्र भारती को दिल्ली एमपी-एमएलए कोर्ट से सजा हुई है।

बैंक  एफडी में की गईं थी गड़बड़ी

दरअसल, विधायक राजेंद्र भारती ने अपनी मां के नाम पर भूमि विकास बैंक में तीन साल के लिए 10.5 लाख रुपए की एफडी करवाई थी। इस एफडी पर 13.50 फीसदी का ब्याज मिल रहा था। एफडी की अवधि पूरी होने के बाद इसे बढ़ाकर 15 साल कर दी गई।

बैंक के कर्मचारी ने की थी शिकायत

विधायक पर आरोप था कि एफडी की अवधि उन्होंने गलत तरीके से बढ़वाई थी। इसे लेकर बैंक कर्मचारी नरेंद्र सिंह ने कोर्ट में शिकायत की थी। कोर्ट ने इसे धोखाधड़ी का मामला मानते हुए केस दर्ज करने के आदेश दिए थे। केस दर्ज होने के बाद जांच पूरी हुई और कोर्ट में चार्जशीट दाखिल होने के बाद सुनवाई हुई।

 

Vikram singh tomar
Author: Vikram singh tomar

DWARKA NEWS NATIONAL NETWORK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें