पांढुर्णा जिले के जामसांवली में प्रभु श्रीराम के प्राकट्य पर्व पर “श्री हनुमान लोक” के प्रथम चरण का लोकार्पण किया गया। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि हनुमान जी शक्ति, सेवा, समर्पण और विनम्रता के प्रतीक हैं, जिनसे समाज को प्रेरणा मिलती है।
पहले चरण में भव्य प्रवेश द्वार, प्लाजा और “चिरंजीवी पथ” का निर्माण किया गया है, जहां हनुमान जी के विभिन्न स्वरूपों की मूर्तियां स्थापित हैं। दूसरे चरण में लगभग 65 करोड़ रुपये की लागत से भक्ति सागर, प्रवचन हॉल, यज्ञशाला, धर्मशाला और अन्य सुविधाओं का निर्माण किया जाएगा।
यह परियोजना क्षेत्र में धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के साथ स्थानीय रोजगार और अर्थव्यवस्था को भी मजबूती देगी।
विक्रम सिंह तोमर
प्रधान संपादक
द्वारका न्यूज़ नेशनल नेटवर्क







