श्री उपकार बालाजी मंदिर में भव्य रूप से मनाया गया जन्मोत्सव
विक्रम सिंह तोमर, प्रधान संपादक – द्वारका न्यूज़ नेशनल नेटवर्क
4 अप्रैल 2026
गुना। जाट मोहल्ला स्थित श्री उपकार व्यायाम शाला परिसर में बने श्री उपकार बालाजी मंदिर में श्री बालाजी का जन्मोत्सव बड़े ही धूमधाम और श्रद्धाभाव के साथ मनाया गया। कार्यक्रम के दौरान सुबह से ही भक्तों का मंदिर में आगमन शुरू हो गया।
प्रातः 4:15 बजे प्रभु की मंगला आरती की गई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने उपस्थित होकर आशीर्वाद प्राप्त किया। इसके पश्चात सुबह 9 बजे से सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया, जो भजन-कीर्तन के साथ श्रद्धामय वातावरण में सम्पन्न हुआ
इस अवसर पर मंदिर के पुजारी कृष्ण गोपाल शर्मा एवं मंदिर सेवा समिति के सदस्य आकाश राजपूत ने सभी भक्तों को भंडारा में शामिल होकर प्रसाद ग्रहण करने की प्रार्थना की है
दोपहर 12 बजे विशेष आरती कर श्री बालाजी का जन्मोत्सव मनाया गया। इस अवसर पर मंदिर परिसर में भंडारे का आयोजन भी किया गया, जिसमें सभी भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया।
पूरे दिन मंदिर में भक्तों का जमावड़ा लगा रहा और श्रद्धालुओं ने श्री उपकार बालाजी दरबार के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। आयोजन ने क्षेत्र में भक्तिमय माहौल बना दिया।








