🚨 गुना पुलिस का सट्टेबाजों पर बड़ा प्रहार 🚨
📌 क्रिकेट मैचों पर ऑनलाइन सट्टा चलाने वाले बड़े संगठित गिरोह का पर्दाफाश
📌 गिरोह के 11 सदस्यों पर कार्यवाही, 02 आरोपी गिरफ्तार
📌 2 मोबाइल फोन एवं ₹5,700 नकद जब्त
गुना पुलिस द्वारा जिले में जुआ, सट्टा एवं अन्य अवैध गतिविधियों के खिलाफ सख्त अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में बमोरी थाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए ऑनलाइन सट्टा संचालित करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया।
🔍 आरोपियों के मोबाइल में ऑनलाइन सट्टा एप एवं वेबसाइट संचालित होना पाया गया, जिनके माध्यम से संगठित तरीके से सट्टा खिलाया जा रहा था।
⚖️ सभी आरोपियों के खिलाफ सट्टा अधिनियम एवं बीएनएस की धाराओं में प्रकरण दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की गई है। गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।
👉 गुना पुलिस का स्पष्ट संदेश — अवैध गतिविधियों में संलिप्त लोगों के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।






