अचलेश्वर मंदिर में हंगामा: प्रसाद विवाद ने लिया हिंसक रूप, श्रद्धालु से मारपीट का वीडियो वायरल
विक्रम सिंह तोमर
प्रधान संपादक
द्वारका न्यूज़ नेशनल नेटवर्क
4 अप्रैल 2026 ग्वालियर
प्राचीन अचलेश्वर मंदिर एक बार फिर विवादों में है। इस बार मामला आस्था के केंद्र में हिंसा का है, जहां प्रसाद चढ़ाने को लेकर शुरू हुआ विवाद मारपीट तक जा पहुंचा।
ग्वालियर के लक्ष्मीगंज लश्कर निवासी राजेश बोहरा ने आरोप लगाया है कि 29 मार्च 2026 को पूजा के दौरान उन्होंने पुजारी गगन कटारे को प्रसाद चढ़ाने के लिए दिया। लेकिन कथित तौर पर प्रसाद को सही विधि से न चढ़ाए जाने पर जब उन्होंने आपत्ति जताई, तो माहौल गरमा गया।
आरोप है कि विवाद के बाद उन्हें जबरन मंदिर के नटराज भवन में ले जाया गया, जहां पुजारी गौरव कटारे ने उनके साथ मारपीट की। इस दौरान गाली-गलौज और धक्का-मुक्की भी की गई। पूरी घटना मंदिर परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
पीड़ित का कहना है कि मारपीट के दौरान उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई और तांत्रिक क्रिया से नुकसान पहुंचाने की बात भी कही गई। घटना से डरे और आहत राजेश बोहरा ने प्रशासन से सुरक्षा की गुहार लगाई है।
फिलहाल पुलिस ने मामला संज्ञान में लेकर जांच शुरू कर दी है।






