अग्रवाल लॉज की इमारत ढही, 3 की मौत — कोतमा में दर्दनाक हादसा

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

अग्रवाल लॉज की इमारत ढही, 3 की मौत — कोतमा में दर्दनाक हादसा

4 अप्रैल 2026

अनूपपुर। कोतमा के बस स्टैंड क्षेत्र में शनिवार (4 अप्रैल 2026) शाम एक बड़ा हादसा हो गया, जब अग्रवाल लॉज की 3-4 मंजिला इमारत अचानक भरभराकर गिर गई। इस दर्दनाक घटना में 3 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य घायल हो गए हैं।

 

जानकारी के अनुसार, यह हादसा शाम करीब 5:30 बजे हुआ। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों एवं प्रशासन की मदद से तत्काल राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया और मलबे में दबे लोगों को बाहर निकाला गया।

 

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि इमारत के बगल में चल रहे निर्माण कार्य के कारण उसकी नींव कमजोर हो गई थी, जिससे यह हादसा हुआ। मृतकों में हनुमान दीन यादव और राम कृपाल यादव के नाम सामने आए हैं, जबकि 3-4 लोग घायल बताए जा रहे हैं, जिनका उपचार जारी है।

 

घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन एवं पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और रेस्क्यू ऑपरेशन देर तक जारी रहा।

 

मुख्यमंत्री ने इस हादसे पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना प्रकट की है तथा घायलों के समुचित इलाज एवं प्रभावित परिवारों को मुआवजा देने की घोषणा की है।

 

 

 

विक्रम सिंह तोमर

प्रधान संपादक

द्वारका न्यूज़ नेशनल नेटवर्क

Vikram singh tomar
Author: Vikram singh tomar

DWARKA NEWS NATIONAL NETWORK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें